जनता की आवाज़Reporter Login
राजनीति

अफजल बेग से लेकर GM शाह तक... नेकां से बगावत करने वालों का क्या हुआ हश्र? अब रुहुल्लाह पर टिकीं नजरें

02-11-2026 04:49:18 • Dallu Slathia •

अफजल बेग से लेकर GM शाह तक... नेकां से बगावत करने वालों का क्या हुआ हश्र? अब रुहुल्लाह पर टिकीं नजरें
रुहुल्ला मेहदी का नेशनल कॉन्फ्रेंस से संभावित इस्तीफा पार्टी के लिए चुनौती और उनके राजनीतिक भविष्य की अग्निपरीक्षा है। यह ...और पढ़ें 3 नवंबर को इस्तीफा देंगे रुहुल्लाह मेहदी । (फाइल फोटो) HighLights रुहुल्ला का इस्तीफा नेकां और उनके भविष्य की परीक्षा। नेकां ने कई बड़े नेताओं के जाने के बाद भी अस्तित्व बनाए रखा। रुहुल्ला की 2024 जीत व्यक्तिगत या पार्टी प्रभाव का सवाल। नवीन नवाज, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजनीति में आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी का संभावित इस्तीफा केवल नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के लिए चुनौती नहीं, बल्कि खुद उनके राजनीतिक भविष्य की भी बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है। रुहुल्ला ने पार्टी नेतृत्व से अपने मतभेद सार्वजनिक करते हुए तीन नवंबर को लोकसभा की सदस्यता और पार्टी, दोनों से इस्तीफा देने का एलान कर रखा है और इसके लिए उन्होंने बडगाम में अपने बलिदानी पिता की बरसी पर एक रैली का आयोजन किया है। यदि वह अपने फैसले पर कायम रहते हैं, तो संसदीय कार्यकाल के करीब तीन साल शेष रहते हुए पद छोड़ने का उनका कदम जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और नैतिक संदेश देते हुए सत्ताधारी नेशनल कान्फ्रेंस में अंतर्कलह और पार्टी नेतृत्व के मुश्किल पैदा कर सकताहै। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह पार्टी नहीं तोड़ रहे हैं और न असंतुष्ट विधायकों के साथ संपर्क में हैं। दूसरी तरफ असंतुष्ट विधायकों ने भी पार्टी से अलग होने से इंकार किया है। 50 साल में पहली बार नेकां नेतृत्व को खुली चुनौती जम्मू कश्मीर में विभिन्न राजनीतिक दलों का इतिहास देखा जाए तो नेशनल कान्फ्रेंस एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,जिसने महाराजा के खिलाफ आंदोलन करने से लेकर रायशुमारी तक का अभियान चलाया है। जिसने स्वायत्तता के लिए भी अभियान चलाया और जिसमें विभाजन भी हुआ अेर कई बड़े नेताओं ने अपना अलग रास्ता चुनाहालांकि, 1947 के बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था के विकास से लेकर अब तक प्रदेश की राजनीति केंद्र के हस्तक्षेप, सरकारों की बर्खास्तगी और राजनीतिक उठापटक से भी प्रभावित रही है। ऐसे में रुहुल्ला का संभावित इस्तीफा इस सवाल को फिर सामने लाता है कि क्या किसी बड़े राजनीतिक दल से अलग होकर नेता अपनी स्वतंत्र लोकप्रियता और जनाधार के दम पर नई राजनीतिक ताकत खड़ी कर सकता है? नेशनल कान्फ्रेंस का अगर राजनीतिक इतिहास खंगाला जाए तो बीते 50 वर्ष में पहली बार पार्टी नेतृत्व को खुलेआम चुनौती मिल रही है,उसके फैसलों पर सवाल उठाया जा रहा है। वादों से पीछे हटने का आरोप रुहुल्लाह की नाराजगी की जड़ 2024 के चुनावों में नेशनल कान्फ्रेंस द्वारा किए गए वादे हैं। उनके मुताबिक, पार्टी ने भाजपा के कथित एजेंडे के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों की रक्षा, पूर्ववर्ती राज्य का दर्जा और विशेष संवैधानिक स्थिति बहाल करने, युवाओं को रोजगार देने तथा आरक्षण नीति में ओपन मेरिट उम्मीदवारों के साथ कथित अन्याय दूर करने का वादा किया था। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता में आने के बाद वही किया, जो भाजपा अपनी सरकार बनने पर करती। रुहुल्ला ने यहां तक आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लालच में नेशनल कान्फ्रेंस ने कश्मीर में यथास्थिति बनाए रखने और उसे सामान्य बनाने में भाजपा की मदद की। उनके अनुसार, नेकां और भाजपा अब राजनीतिक एवं वैचारिक विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सहयोगी हैं। उनका यह भी मानना है कि फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली पार्टी में उनके जैसे स्वतंत्र विचार रखने वाले नेताओं के लिए अब पर्याप्त राजनीतिक जगह नहीं बची है। वह चाहते हैं कि राज्य के दर्जे की बहाली के साथ अनुच्छेद 370 और 35-ए का मुद्दा भी पार्टी मजबूती से उठाए। नेकां का इतिहास: बड़े विद्रोह, लेकिन पार्टी कायम नेशनल कॉन्फ्रेंस का इतिहास बताता है कि उससे अलग होने वाले कई बड़े नेता अपनी अलग राजनीतिक पहचान कायम नहीं रख सके। मिर्जा मोहम्मद अफजल बेग इसका शुरुआती उदाहरण हैं। शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के करीबी सहयोगी रहे बेग ने 1978 में मतभेदों के बाद उपमुख्यमंत्री पद छोड़ा और बाद में इंकलाबी नेशनल कान्फ्रेंस बनाई। लेकिन उनका नया संगठन नेकां जैसी राजनीतिक ताकत नहीं बन सका।शमीम अहमद शमीम और अब्दुल रशीद काबली जैसे प्रभावशाली नेता भी पार्टी से अलग होने के बाद वैसी व्यापक राजनीतिक पार्टी खड़ी नहीं कर पाए। 1984 में गुलाम मोहम्मद शाह की बगावत ने नेकां को सबसे बड़ी चुनौती दी। कई विधायकों के समर्थन से शाह मुख्यमंत्री बन गए और लगा कि पार्टी का राजनीतिक आधार बिखर जाएगा। हालांकि, उनकी सरकार 1986 में गिर गई और उनका अलग राजनीतिक संगठन भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ गया। नेकां अपनी राजनीतिक जमीन बचाने में सफल रही। बाद के वर्षों में गुलाम हसन मीर और दिलावर मीर जैसे नेताओं का पार्टी से अलग होना भी नेकां के राजनीतिक प्रभाव को खत्म नहीं कर सका। अपवाद भी रहे: सैफुद्दीन सोज और देवेंद्र राणा हालांकि, नेकां छोड़ने वाले हर नेता की राजनीतिक कहानी असफलता की नहीं है। सैफुद्दीन सोज ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में महत्वपूर्ण राजनीतिक मुकाम हासिल किया और केंद्र सरकार में भी जिम्मेदारियां निभाईं।देवेंद्र सिंह राणा इसका एक और महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। जम्मू में नेकां के प्रमुख चेहरों और पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष रहे राणा ने 2021 में सुरजीत सिंह सलाथिया के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर नगरोटा से जीत दर्ज की और 30,472 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया।राणा का उदाहरण बताता है कि किसी स्थापित पार्टी को छोड़ने के बाद भी नेता अपना राजनीतिक प्रभाव बनाए रख सकता है, खासकर जब उसे दूसरी बड़ी राजनीतिक पार्टी का संगठनात्मक समर्थन मिल जाए। लेकिन रुहुल्ला के सामने स्थिति अलग होगी, यदि वह किसी दूसरी पार्टी में जाने के बजाय अपनी स्वतंत्र राजनीतिक राह चुनते हैं। 3.56 लाख वोट: रुहुल्लाह की अपनी ताकत या नेेकां का प्रभाव? 2024 के लोकसभा चुनाव में श्रीनगर सीट से रुहुल्लाह की जीत उनकी राजनीतिक लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने 3,56,866 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1,88,416 वोटों से हराया।लेकिन इस जीत के साथ एक महत्वपूर्ण सवाल भी जुड़ा है, इन वोटों में कितने रुहुल्ला की अपनी व्यक्तिगत लोकप्रियता के थे और कितने नेशनल कॉन्फ्रेंस के संगठन, चुनाव चिह्न और दशकों से बने राजनीतिक प्रभाव के? इसका जवाब भाषणों, इंटरनेट मीडिया या टेलीविजन बहसों से नहीं मिलेगा। असली परीक्षा तब होगी, जब वह पार्टी के संगठन और चुनाव चिह्न के बिना जनता के बीच जाएंगे। क्या नेकां को वास्तव में नुकसान होगा? 2024 के विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 90 में से 42 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सरकार बनाई। इससे स्पष्ट है कि पार्टी का संगठन और जनाधार अभी भी मजबूत है। उसकी नीतियों की आलोचना हो सकती है, लेकिन जम्मू-कश्मीर की राजनीति में उसके प्रभाव को नजरअंदाज करना आसान नहीं है। यहां यह भी बताना असंगत नहीं होगा कि रुहुल्ला की बेरुखी के कारण बडगाम विधानसभा उपचुनाव में नेकां के हाथ से निकल कर पीडीपी के हाथ चला गया और नेकां की सीटें 42 से 41 हो गई। ऐसे में यह भी कहा जा सकता है कि रुहुल्लाह के लिए पार्टी के भीतर रहकर संघर्ष करना अधिक प्रभावी विकल्प हो सकता था। वह अनुच्छेद 370, 35-A और राज्य के दर्जे जैसे मुद्दों पर नेतृत्व पर दबाव बनाए रख सकते थे। कई बार पार्टी के भीतर रहकर असहमति जताने वाला नेता बाहर खड़े नेता की तुलना में ज्यादा राजनीतिक प्रभाव डाल सकता है। दूसरी ओर, नेकां नेतृत्व के लिए भी रुहुल्ला की नाराजगी को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। पार्टी के भीतर असहमति और वैचारिक बहस के लिए जगह नहीं बची तो इसका असर उसके युवा और समर्थक मतदाताओं पर भी पड़ सकता है। असली परीक्षा किसकी? रुहुल्लाह का संभावित इस्तीफा नेकां के लिए एक राजनीतिक चुनौती जरूर होगा, लेकिन उससे कहीं बड़ी परीक्षा खुद रुहुल्ला की होगी। इतिहास गवाह है कि नेशनल कान्फ्रेंस ने कई बड़े नेताओं को खोने के बावजूद अपना संगठन और राजनीतिक अस्तित्व कायम रखा है। पार्टी छोड़ना आसान है, लेकिन अपने साथ जनाधार लेकर नई राजनीतिक ताकत खड़ी करना कहीं अधिक कठिन।रुहुल्ला इस इतिहास को बदल सकते हैं और अपवाद साबित हो सकते हैं। उनके पास राजनीतिक पहचान, स्पष्ट विचार और लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत का अनुभव है। लेकिन यह अभी तय नहीं है कि उनका व्यक्तिगत जनाधार पार्टी के संगठन से अलग भी उतना ही प्रभावशाली रहेगा। इसलिए तीन नवंबर का उनका संभावित फैसला केवल नेशनल कान्फ्रेंस के लिए शक्ति-परीक्षण नहीं होगा, बल्कि रुहुल्लाह के अपने राजनीतिक भविष्य का भी निर्णायक मोड़ बन सकता है।

संबंधित खबरें

रामलीला मैदान: कांग्रेस को क्या मिला, विपक्षी एकता की राह में क्या हैं चुनौतियां?
राजनीति

रामलीला मैदान: कांग्रेस को क्या मिला, विपक्षी एकता की राह में क्या हैं चुनौतियां?

रामलीला मैदान: कांग्रेस को क्या मिला, विपक्षी एकता की राह में क्या हैं चुनौतियां?इमेज स्रोत, Amarjeet Kumar Singh/Anadolu via Getty Imagesइमेज कैप्शन, कांग्रेस के नेतृत्व में हुई विपक्ष की इस महारैली में देश...

02-11-2026 04:49:30
अफजल बेग से लेकर GM शाह तक... नेकां से बगावत करने वालों का क्या हुआ हश्र? अब रुहुल्लाह पर टिकीं नजरें
राजनीति

अफजल बेग से लेकर GM शाह तक... नेकां से बगावत करने वालों का क्या हुआ हश्र? अब रुहुल्लाह पर टिकीं नजरें

रुहुल्ला मेहदी का नेशनल कॉन्फ्रेंस से संभावित इस्तीफा पार्टी के लिए चुनौती और उनके राजनीतिक भविष्य की अग्निपरीक्षा है। यह कदम जम्मू-कश्मीर की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देगा, जबकि नेकां का इतिहास बड़े विद्रोहों के बावजूद कायम रहने का रहा है।

02-11-2026 04:49:18
अनंत सिंह को नोटिस: विधायकी पर जेडीयू के आरोप पर जवाब तलब.
राजनीति

अनंत सिंह को नोटिस: विधायकी पर जेडीयू के आरोप पर जवाब तलब.

मोकामा विधायक अनंत सिंह को विधानसभा का नोटिस, सदस्यता रद्द करने की मांग पर कार्रवाईUpdated: Mon, 2 Nov 2026 03:29 PM (IST)अनंत सिंहAnant Singh Notice: मोकामा विधायक अनंत सिंह को विधानसभा की ओर से नोटिस मिल...

02-11-2026 04:49:07

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू