जनता की आवाज़
Reporter Login
राजनीति

उमर अब्दुल्ला की शादी के बाद गिरेगी सरकार? 25 MLA नाराज, आर्टिकल 370 है वजह, National Hindi News

02-11-2026 03:03:31

उमर अब्दुल्ला की शादी के बाद गिरेगी सरकार? 25 MLA नाराज, आर्टिकल 370 है वजह, National Hindi News
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हाल ही में परिणय सूत्र में बंधे हैं। इसी बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी के 25 विधायक कम से कम 5 मांगों को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। उमर अब्दुल्ला यानी जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री को शादी की खुशियों के बीच राजनीतिक झटका लगने के आसार हैं। खबरें हैं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के ही 25 विधायक बगावत करने की तैयारी कर रहे हैं और सरकार गिराने की धमकी दे रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है और महज अटकलों का दौर जारी है। पार्टी के ही कई नेता और विधायक इन अटकलों को खारिज भी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि नाराज विधायकों ने पांच मांगें रखी हैं। जम्मू और कश्मीर एनसी की अगुवाई वाली सरकार है, जिसमें कांग्रेस भी गठबंधन में शामिल है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, नाराज विधायकों ने 14 दिन का समय एनसी के शीर्ष नेतृत्व को दे दिया है। चैनल को सूत्रों ने बताया है कि विधायकों ने चेताया है कि उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो राजभवन तक मार्च कर औपचारिक रूप से समर्थन वापस ले लेंगे। हालांकि, अब तक किसी भी विधायक ने खुलकर इसका ऐलान नहीं किया है। ये अटकलें तब और तेज हो गईं थीं, जब खबरें आईं कि विधायक कैसर जमशेद लोन के आवास पर नाराज विधायकों की एक बैठक हो चुकी है। क्या हैं 5 मांगें रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने कहा है कि नाराज विधायकों की मांग है कि सरकार के सभी मौजूदा मंत्रियों को हटाया जाए। साथ ही मांग की गई है कि मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार को बदला जाए और निष्पक्ष तरीके से नए मंत्री परिषद का गठन किया जाए। चौथी मांग है कि मंत्री पदों पर नियुक्ति से पहले विधायक दल की बैठक हो। साथ ही आर्टिकल 370, आर्टिकल 35ए को बहाल करने पर जोर दिया जाए। वार्ता के अनुसार, यह असहजता 27 अक्टूबर को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उत्पन्न हुई जिसमें मुख्यमंत्री ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के चार विधायकों अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्ला, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ अहमद वानी को मंत्रिपरिषद में शामिल किया था। इस कदम से कई वरिष्ठ विधायकों को निराश हुई। छह बार के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुल तथा अब्दुल मजीद लारमी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने खुद को मंत्री नहीं बनाये जाने पर सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। कितने विधायक हो गए हैं नाराज रिपोर्ट में इन विधायकों की संख्या 25 बताई जा रही है, लेकिन किसी भी विधायक ने सार्वजनिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है। खास बात है कि पार्टी के ही लोकसभा सांसद अगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी भी इस्तीफे का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने एनसी और सांसद सीट छोड़ने के लिए 3 नवंबर की तारीख तय की है। मेहदी के आरोप थे, 'वे हमें मूर्ख समझते हैं जो एक टूटे हुए वादे और राजनीतिक मजबूरी के बीच का फर्क नहीं समझ सकते। अगर उनसे अपने ही घोषणापत्र का सम्मान करने को कहो, तो वे हमें ही समझाने लगते हैं कि हम 'रियलपॉलिटिक' के बारे में कितना कम जानते हैं।' सांसद भी उठा रहे आर्टिकल 370 का मुद्दा सांसद रूहुल्लाह ने कहा, 'हमने अनुच्छेद 370 की बहाली, कैदियों की रिहाई और अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने इन्हीं वादों के दम पर सत्ता हासिल की, और फिर जब हमने उनसे इन वादों को पूरा करने की उम्मीद की, तो हमें ही मूर्ख समझा।' उन्होंने कहा, 'हम इस अपमान का हिस्सा बनने से इनकार करते हैं। पार्टी के भीतर फैली इस सड़न को अंदर से ठीक नहीं किया जा सकता।' इसमें कहा गया कि यह सीट जनता से किए गए वादे के आधार पर जीती गई थी, और मेहदी इस वादे के साथ हुए धोखे में भागीदार बनने के बजाय अपनी सीट छोड़ देंगे। पिछले दो वर्षों से, रुहुल्लाह सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री अब्दुल्ला और उनकी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने पार्टी की विचारधारा को छोड़ दिया है और अनुच्छेद 370 को बहाल करने की अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हट गई है। ऐसी संभावना है कि रुहुल्लाह श्रीनगर लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। मेहदी तीन नवंबर को बडगाम के बहिश्त-ए-जहरा पार्क में श्रीएक जनसभा को संबोधित करेंगे। कुल 41 विधायक हैं एनसी के पास 90 सीटों वाली जम्मू और कश्मीर सरकार की अगुवाई कर रहे मुख्यमंत्री अब्दुल्ला के पास कुल 41 विधायक हैं। NC विधायक हिलाल अकबर लोन ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों ने पिछले दिनों हमारे एक साथी विधायक के आवास पर हुई बैठक को अलग रंग देने और उसका गलत अर्थ निकालने की कोशिश की है। मैं अपने नेता या पार्टी का साथ छोड़ने के इरादे से वहां नहीं गया था।' उन्होंने कहा, 'जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने हमें राजनीतिक जीवन दिया है। हम आज जो कुछ भी हैं, उसी की बदौलत हैं। पार्टी के प्रति हमारी वफादारी किसी पद या ओहदे से कहीं बढ़कर है।' लोन ने कहा, ‘आज मैं जो कुछ भी हूं, अपनी पार्टी और अपने नेता की बदौलत हूं। पार्टी और लोगों के विश्वास तथा समर्थन से उनके प्रति मेरी वफादारी और मजबूत हुई है।’ उन्होंने कहा, 'कोई भी ताकत, प्रलोभन, सत्ता का लालच या पद पाने की इच्छा पार्टी और उसके नेतृत्व के प्रति मेरी वफादारी को नहीं डिगा सकती।' लोन ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ही जम्मू-कश्मीर है। नेशनल कॉन्फ्रेंस को कमजोर करने का मतलब जम्मू-कश्मीर के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करना है और हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।'

स्रोत
Hindustan
लेखक: Nisarg Dixit, निसर्ग दीक्षित

संबंधित खबरें

रामलीला मैदान: कांग्रेस को क्या मिला, विपक्षी एकता की राह में क्या हैं चुनौतियां?
राजनीति

रामलीला मैदान: कांग्रेस को क्या मिला, विपक्षी एकता की राह में क्या हैं चुनौतियां?

रामलीला मैदान: कांग्रेस को क्या मिला, विपक्षी एकता की राह में क्या हैं चुनौतियां?इमेज स्रोत, Amarjeet Kumar Singh/Anadolu via Getty Imagesइमेज कैप्शन, कांग्रेस के नेतृत्व में हुई विपक्ष की इस महारैली में देश...

02-11-2026 04:49:30
स्रोत
अफजल बेग से लेकर GM शाह तक... नेकां से बगावत करने वालों का क्या हुआ हश्र? अब रुहुल्लाह पर टिकीं नजरें
राजनीति

अफजल बेग से लेकर GM शाह तक... नेकां से बगावत करने वालों का क्या हुआ हश्र? अब रुहुल्लाह पर टिकीं नजरें

रुहुल्ला मेहदी का नेशनल कॉन्फ्रेंस से संभावित इस्तीफा पार्टी के लिए चुनौती और उनके राजनीतिक भविष्य की अग्निपरीक्षा है। यह कदम जम्मू-कश्मीर की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देगा, जबकि नेकां का इतिहास बड़े विद्रोहों के बावजूद कायम रहने का रहा है।

02-11-2026 04:49:18
स्रोत
अनंत सिंह को नोटिस: विधायकी पर जेडीयू के आरोप पर जवाब तलब.
राजनीति

अनंत सिंह को नोटिस: विधायकी पर जेडीयू के आरोप पर जवाब तलब.

मोकामा विधायक अनंत सिंह को विधानसभा का नोटिस, सदस्यता रद्द करने की मांग पर कार्रवाईUpdated: Mon, 2 Nov 2026 03:29 PM (IST)अनंत सिंहAnant Singh Notice: मोकामा विधायक अनंत सिंह को विधानसभा की ओर से नोटिस मिल...

02-11-2026 04:49:07
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें