जनता की आवाज़
Reporter Login
राजनीति

Bagpat News: यूजीसी न था, न आएगा और न रहेगा: ब्रजभूषण शरण सिंह, Bagpat Hindi News

02-11-2026 03:03:41

Bagpat News: यूजीसी न था, न आएगा और न रहेगा: ब्रजभूषण शरण सिंह, Bagpat Hindi News
Bagpat News: बागपत के क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन में पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी, यूजीसी, सीजेपी और राज ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने सीजेपी आंदोलन को लेकर युवाओं को बरगलाने और विदेश से फंडिंग का आरोप लगाया। यूजीसी पर उन्होंने कहा कि वह न था, न आएगा और न रहेगा। उन्होंने युवाओं को मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। Bagpat News: बागपत। पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह रविवार को बागपत के पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में आयोजित क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लेकर सीजेपी, यूजीसी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे तक जमकर निशाना साधा। यूजीसी के मुद्दे पर उन्होंने दो टूक कहा कि यूजीसी न था न आएगा और न रहेगा। वहीं विपक्षी नेताओं की तुलना बंदर के नाच से कर दी। सीजेपी के आंदोलन को लेकर उन्होंने युवाओं को बरगलाने और विदेश से फंडिंग होने का आरोप लगाया। राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर भारतीयों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ब्रजभूषण शरण सिंह ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता ऐसे हो गए हैं जैसे बंदर नाच रहा हो। कभी इस डाल पर तो कभी उस डाल पर। उन्होंने कहा कि जब बंदर बाबा को देखता हूं तो दुख होता है। सीजेपी के मुद्दे पर भी ब्रजभूषण शरण सिंह ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को कॉकरोच-पोकरोच के नाम पर बरगलाकर आंदोलन के लिए उकसाया जा रहा है। युवाओं को इस तरह के आंदोलनों में शामिल करने के बजाय सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने भी आंदोलन से जुड़े लोगों को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन उनकी बात नहीं मानी। यूजीसी और राज ठाकरे पर बयान यूजीसी के मुद्दे पर उन्होंने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि यूजीसी न था, न आएगा और न रहेगा। उन्होंने कहा कि हम जो बोलते हैं, सोच-समझकर बोलते हैं। उनके इस बयान को लेकर सम्मेलन में मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए ब्रजभूषण ने कहा कि राज ठाकरे उत्तर भारतीयों को पीटते हैं। ऐसे मामलों में सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उनके इस बयान को उत्तर भारतीयों से जुड़े मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया के रूप में देखा गया। मेहनत और अनुशासन का संदेश दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा अपने चिरपरिचित अंदाज में ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनका दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा। दबदबा बनाने के लिए सुबह चार बजे उठना पड़ता है। इसके लिए मेहनत और अनुशासन जरूरी है। अपनी दिनचर्या का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वह गायों को गुड़ खिलाते हैं, भैंसों को चारा भी डालते हैं और खेती भी करते हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नियमित परिश्रम और अनुशासन जरूरी है। महासम्मेलन में एकजुटता पर चर्चा महासम्मेलन में एकजुटता पर दिया जोर बागपत, संवाददाता। बागपत के पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में रविवार को क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह भी पहुंचे। सम्मेलन के दौरान समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। ब्रजभूषण शरण सिंह के संबोधन को सुनने के लिए भी लोगों में उत्सुकता दिखाई दी। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कार्यक्रम में समाज की एकता और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए लोगों को आपस में जुड़कर रहना चाहिए। युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर विचार रखे। उन्होंने युवाओं को मेहनत करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। सम्मेलन में समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को समाज के इतिहास और गौरवशाली परंपराओं की जानकारी मिलती है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का काम करते हैं। कार्यक्रम में सुनील चौहान, प्रदीप ठाकुर, मोनू चौहान, सुदेश चौहान, हरीश चौधरी समेत काफी लोग मौजूद रहे। अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ✦ क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन कहां आयोजित किया गया? − यह बागपत के पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया। ✦ यूजीसी के मुद्दे पर ब्रजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा? + ✦ ब्रजभूषण शरण सिंह ने युवाओं को क्या संदेश दिया? +

स्रोत
Hindustan
लेखक: M. Nazim Uddin Al Azad, Nazim Azad

संबंधित खबरें

रामलीला मैदान: कांग्रेस को क्या मिला, विपक्षी एकता की राह में क्या हैं चुनौतियां?
राजनीति

रामलीला मैदान: कांग्रेस को क्या मिला, विपक्षी एकता की राह में क्या हैं चुनौतियां?

रामलीला मैदान: कांग्रेस को क्या मिला, विपक्षी एकता की राह में क्या हैं चुनौतियां?इमेज स्रोत, Amarjeet Kumar Singh/Anadolu via Getty Imagesइमेज कैप्शन, कांग्रेस के नेतृत्व में हुई विपक्ष की इस महारैली में देश...

02-11-2026 04:49:30
स्रोत
अफजल बेग से लेकर GM शाह तक... नेकां से बगावत करने वालों का क्या हुआ हश्र? अब रुहुल्लाह पर टिकीं नजरें
राजनीति

अफजल बेग से लेकर GM शाह तक... नेकां से बगावत करने वालों का क्या हुआ हश्र? अब रुहुल्लाह पर टिकीं नजरें

रुहुल्ला मेहदी का नेशनल कॉन्फ्रेंस से संभावित इस्तीफा पार्टी के लिए चुनौती और उनके राजनीतिक भविष्य की अग्निपरीक्षा है। यह कदम जम्मू-कश्मीर की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देगा, जबकि नेकां का इतिहास बड़े विद्रोहों के बावजूद कायम रहने का रहा है।

02-11-2026 04:49:18
स्रोत
अनंत सिंह को नोटिस: विधायकी पर जेडीयू के आरोप पर जवाब तलब.
राजनीति

अनंत सिंह को नोटिस: विधायकी पर जेडीयू के आरोप पर जवाब तलब.

मोकामा विधायक अनंत सिंह को विधानसभा का नोटिस, सदस्यता रद्द करने की मांग पर कार्रवाईUpdated: Mon, 2 Nov 2026 03:29 PM (IST)अनंत सिंहAnant Singh Notice: मोकामा विधायक अनंत सिंह को विधानसभा की ओर से नोटिस मिल...

02-11-2026 04:49:07
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें