जनता की आवाज़
Reporter Login
टेक्नोलॉजी

Karbonn ने लॉन्च किए 2 स्मार्टफोन, Rebel सीरीज के साथ भारत में वापसी, जल्द लाएगी Karbonn Rebel 5G

02-11-2026 03:04:37

Karbonn ने लॉन्च किए 2 स्मार्टफोन, Rebel सीरीज के साथ भारत में वापसी, जल्द लाएगी Karbonn Rebel 5G
Karbonn Rebel की एमआरपी 14,999 रुपये है। इसके लॉन्च प्राइस 11,999 रुपये रखे गए हैं। कार्बन ने भारत के स्मार्टफोन मार्केट में वापसी कर ली है। सोमवार को कंपनी ने रेबल सीरीज की घोषणा करते हुए 2 नए स्मार्टफोन- Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro को लॉन्च किया। दोनों 4G स्मार्टफोन हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 11999 रुपये है। इसके साथ ही कार्बन ने बताया है कि वह जल्द Karbonn Rebel 5G स्मार्टफोन को भी उतारेगी। कार्बन के नए स्मार्टफोन एमेजॉन से लिए जा सकेंगे। खबर लिखे जाने तक ये फोन्स एमेजॉन पर सेल के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro के प्राइस Karbonn Rebel की एमआरपी 14,999 रुपये है। इसके लॉन्च प्राइस 11,999 रुपये रखे गए हैं। बैंक डिस्काउंट भी इन फोन्स में 1 हजार रुपये का मिल रहा है, जिससे कीमत 10,999 रुपये हो जाती है। वहीं, Karbonn Rebel Pro की एमआरपी 14,999 रुपये है। इसके लॉन्च प्राइस 12,499 रुपये हैं। 1 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी अप्लाई कर दिया जाए तो दाम 11,499 रुपये रह जाते हैं। Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro के प्रमुख फीचर्स Karbonn Rebel में 6.75 इंच का HD+ है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 50MP का AI कैमरा दिया गया है। मीडियाटेक G81 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है और 4G है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, कंपनी ने कोई और फीचर्स साझा नहीं किए हैं। रैम-स्टोरेज भी नहीं बताया है। Karbonn Rebel Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 64MP का डुअल कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह फोन भी MediaTek G81 प्रोसेसर से पावर्ड है और 4G नेटवर्क तक सपोर्ट करता है। इसमें 6000mAh की बैटरी है, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। क्या कहता है कंपनी का कार्बन स्मार्टफोन्स की वापसी पर जैना ग्रुप के CEO और MD प्रदीप जैन ने कहा कि आज का युवा सोच-समझकर खरीदारी करता है। उन्हें ऐसी तकनीक चाहिए जो उनके जीवन में फिट बैठे और जिससे वे अपनी पहचान जाहिर कर पाएं। 'रेबल' को हमने लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया है। इसकी कीमत भी ऐसी रखी है जो ग्राहकों के बजट का सम्मान करती है। बजट कैटिगरी में एक और विकल्प कार्बन का भारतीय मार्केट में बगैर किसी शोर-शराबे के वापसी की है। 4G स्मार्टफोन के साथ ही वह 5G लाने की तैयारी में है। कंपनी ने 20 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में शुरुआत की है जिससे ग्राहकों को एक नया विकल्प मिल जाएगा। हालांकि अभी कई चीजों का सामने आना बाकी है। जैसे- क्या कार्बन सिर्फ मौका भुना रही है और लोगों की जरूरत को देखकर उसने फोन लॉन्च करने के बारे में सोचा है। क्या मिवि, एआई प्लस या बोल्ट जैसे ब्रैंड्स को देखकर उसने फोन लॉन्च करने की योजना बनाई है। कंपनी ने अभी तक आफ्टर सेल्स सर्विस के बारे में डिटेल जानकारी नहीं दी है। ग्राहकों की जरूरतों को किस तरह से पूरा किया जाएगा, यह भी सामने आना बाकी है। लेखक के बारे में प्रेम त्रिपाठी प्रेम त्र‍िपाठी, नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। वह टेक-ऑटो टीम को लीड कर रहे हैं। टेक्‍नोलॉजी, गैजेट्स, आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस और ड‍िफेंस टेक के क्षेत्र को कवर करते हुए इन्‍हें पत्रकारिता में 15 साल हो गए हैं। प्रेम ने भारत के स्‍मार्टफोन मार्केट को नोकिया से सैमसंग और चीनी कंपनियों के दबदबे से ऐपल की बढ़ती लोकप्रि‍यता में बदलते हुए देखा है। इन्‍होंने टेलिकॉम पत्रकारिता का वह दौर देखा है जब 2G और 3G मोबाइल नेटवर्क पर मिलने वाला 2GB डेटा पूरे महीने चलाना पड़ता है। यही वजह है कि जब पाठकों को 5G नेटवर्क या 6G पर हो रही रिसर्च की खबरें देनी होती हैं, प्रेम की खबरों में उनका अनुभव स्‍पष्‍ट तौर पर झलकता है। ‘सैटेलाइट इंटरनेट’ और ‘डायरेक्‍ट टु ड‍िवाइस कम्‍युनिकेशन टेक्‍नोलॉजी’ जैसे विषयों को आसान भाषा में समझाना इन्‍हें आता है। गैजेट रिव्‍यूज लिखते हुए प्रेम को लंबा समय हो गया है। शुरुआती विंडोज से लेकर एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन और आईफोन्‍स का इन्‍होंने गहराई से र‍िव्‍यू किया है। लैपटॉप-पीसी से लेकर स्‍मार्ट टीवी और वियरेबल्‍स को भी जमकर परखा और टटोला है। प्रेम, टेक-टेलिकॉम इंडस्‍ट्री के एक्‍सपर्ट्स का डिटेल इंटरव्‍यू करते हैं। वह कई वर्षों से लॉन्‍च इवेंट्स को ऑन ग्राउंड कवर कर रहे है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) को उसके पहले एडिशन (साल 2017) से कवर करते हुए आए हैं, जिससे भारत की टेक्‍नोलॉजी इंडस्‍ट्री में हो रहे बड़े बदलावों को समझने में इन्‍हें व‍िशेषज्ञता हासिल हुई है। हाल के वर्षों में प्रेम ने आर्टिफ‍िशिल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर अपनी लेखनी को मजबूत किया है। वह AI टूल्‍स को इस्‍तेमाल करके उनके बारे में पाठकों को बताते हैं। AI के क्षेत्र में होने वाले हर प्रमुख बदलाव को रीडर्स तक आसान भाषा में समझाते हैं। टेक्‍नोलॉजी किस तरह से लोगों का जीवन आसान बना सकती है, इस विचार के साथ प्रेम, नवभारत टाइम्‍स के पाठकों को सिंपल हाउटु (HowTo), ट‍िप्‍स एंड ट्रिक्‍स (Tips & Tricks) भी बताते हैं। किसी भी हैक को वह पहले खुद आजमाते हैं और वेरिफाई करते हैं। यही प्रैक्‍ट‍िस वह डेली टेक-गैजेट न्‍यूज के साथ भी करते हैं। न्‍यूज को वेरिफाई करना, फैक्‍ट्स क्रॉस चेक करना, एड‍िशनल इनपुट जुटाना, रिसर्च और आंकड़े जोड़कर वह किसी भी खबर को अपने पाठकों के लिए व‍िस्‍तृत रूप से तैयार करते हैं। प्रेम के पास प्रिंट मीडिया और ड‍िजिटल मीड‍ि‍या का शानदार अनुभव है। नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में आने से पहले वह नवंबर 2021 से जनवरी 2025 तक प्रतिष्‍ठ‍ित टेक-गैजेट वेबसाइट, Gadgets360 (NDTV वेंचर्स) में कार्यरत थे। वहां इन्‍होंने गैजेट्स, टेक, एआई, डिफेंस टेक और साइंस पर विस्‍तृत कवरेज दिया और गैजेट रिव्‍यूज ल‍िखे। प्रेम ने साल 2011 में हिन्‍दुस्‍तान हिंदी से अपना कर‍ियर शुरू किया था। 2013 में अमर उजाला और 2017 में नवभारत टाइम्‍स अखबार में सेवाएं दीं। रिपोर्टिंग और डेस्‍क दोनों में इन्‍होंने काम किया है। अमर उजाला के लिए ‘केदारनाथ आपदा 2013’ को कवर क‍िया है। इनकी लिखी क‍िताब ‘है गौ’ को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रकाशित किया था। प्रेम त्र‍िपाठी ने 2008 में कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से बैचलर ऑफ साइंस (Bsc) की पढ़ाई पूरी की थी। इनके पास माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से मास कम्‍युनिकेशन में मास्‍टर ऑफ आर्ट्स (MA) की डिग्री है। ... और पढ़ें

स्रोत
Navbharat Times
लेखक: Prem Tripathi, प्रेम त्रिपाठी

संबंधित खबरें

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक
टेक्नोलॉजी

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक

Pick of The Week: IT दिग्गज इंफोसिस के शेयर में लंबे समय से दबाव में चल रहा है। शेयर अपने पिछले ऊंचे स्तर करीब 2,000 रुपये से फिसलकर 980 से 1,000 रुपये के मजबूत सपोर्ट जोन तक पहुंच गया था। इस स्तर पर शेयर को खरीदारी का सहारा मिला है।

02-11-2026 04:50:45
स्रोत
7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी
टेक्नोलॉजी

7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी

कार्बोन ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel लॉन्च किए हैं। ये फोन MediaTek प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और आकर्षक कैमरा फीचर्स के साथ 15 हजार से कम कीमत में उपलब्ध हैं।

02-11-2026 04:50:18
स्रोत
1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच
टेक्नोलॉजी

1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच

Mon, 02 Nov 2026 04:07 PM ISTसारएक हजार रुपये से कम बजट में 10W का पावरफुल साउंड, डीप बेस और ट्रेंडी RGB लाइट्स वाला स्पीकर ढूंढ रहे हैं? भारतीय बाजार में ऐसे ब्रांड हैं जो इस सेग्मेंट में विकल्प देते हैं....

02-11-2026 04:50:12
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें