जनता की आवाज़
Reporter Login
टेक्नोलॉजी

AI से लेकर बैटरी तक: कॉलेज के लिए कौन सा लैपटॉप आपके लिए है सही? खरीदने से पहले जान लें जरूरी बात

02-11-2026 03:04:40

AI से लेकर बैटरी तक: कॉलेज के लिए कौन सा लैपटॉप आपके लिए है सही? खरीदने से पहले जान लें जरूरी बात
Mon, 02 Nov 2026 02:27 PM IST सार कॉलेज के लिए लैपटॉप खरीदते समय केवल रैम और स्टोरेज नहीं, बल्कि कई अन्य बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप भी कॉलेज के लिए लैपटॉप खरीदने की सोच रह हैं तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है आईए जानते हैं। कॉलेज की पढ़ाई हो, प्रोजेक्ट असाइनमेंट बनाने हों या फिर ऑनलाइन क्लासेज जॉइन करनी हों, एक अच्छा लैपटॉप हर स्टूडेंट की पहली जरूरत बन चुका है। बाजार में कई ब्रांड्स, तरह-तरह के प्रोसेसर और फीचर्स वाले मॉडल्स मौजूद हैं, जिससे सही विकल्प चुनना थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। आज के समय में सिर्फ रैम और स्टोरेज देखना ही काफी नहीं है, बल्कि AI फीचर्स से लेकर पोर्टेबिलिटी तक कई अहम बातों पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आप भी कॉलेज के लिए नया लैपटॉप या 2-इन-1 कंप्यूटिंग डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन 5 सबसे जरूरी बातों को जरूर जांच लें. एआई सपोर्ट और न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट आजकल एआई-रेडी कंप्यूटिंग डिवाइस का दौर है। नए प्रोसेसर में अब अलग से NPU यानी न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिटदिया जा रहा है। फायदा: यह एआई टास्क जैसे वॉइस ट्रांसक्रिप्शन, स्मार्ट वीडियो एडिटिंग, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और नोट्स समरी को तेजी से और बिना लैपटॉप को धीमा किए प्रोसेस करता है। क्या देखें: इंटेल कोर अल्ट्रा, एएमडी राइजेन एआई या स्नैपड्रैगन चिपसेट वाले डिवाइस चुनें जो एआई-आधारित टूल्स को आसानी से चला सकें। बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग कॉलेज कैंपस में आपको हर वक्त चार्जिंग सॉकेट नहीं मिलेगा। इसलिए ऐसी बैटरी चुनें जो पूरे दिन की क्लासेज में आपका साथ दे सके। कम से कम 8 से 10 घंटे का बैकअप देने वाले लैपटॉप कॉलेज के लिए सबसे अच्छे विकल्प होते हैं। इससे फायदा ये होगा कि कॉलेज टाइम में लैपटॉप चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें भी USB Type-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट जरूर चेक करें ताकि पावर बैंक या कॉम्पैक्ट एडेप्टर से भी फोन की तरह लैपटॉप को जल्दी चार्ज किया जा सके। 2-इन-1 या ट्रेडिशनल लैपटॉप स्टूडेंट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब डिटैचेबल कीबोर्ड वाले कंप्यूटिंग डिवाइस जैसे टैबलेट/लैपटॉप हाइब्रिड भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ट्रेडिशनल लैपटॉप कोडिंग, हैवी डेटा एंट्री और बड़े सॉफ्टवेयर चलाने के लिए बेहतर की-ट्रैवल और स्टैबिलिटी देते हैं। वहीं अगर अगर आपका काम ज्यादातर नोट्स बनाना, पीडीएफ पढ़ना, प्रेजेंटेशन तैयार करना या घूम-घूम कर प्रोजेक्ट्स पर काम करना है, तो डिटैचेबल कीबोर्ड वाले लाइटवेट 2-इन-1 मॉडल्स काफी सुविधाजनक साबित होते हैं। रैम और स्टोरेज को दें प्राथमिकता सैम ऑल्टमैन जैसे टेक दिग्गजों के हालिया बयानों और मार्केट में रैम की बढ़ती कीमतों के बीच सही कॉन्फिगरेशन चुनना बजट के लिहाज से बेहद जरूरी है। सामान्य कॉलेज वर्कलोड के लिए 8GB RAM काफी है, लेकिन अगर आप वीडियो एडिटिंग, 3D डिजाइनिंग या कोडिंग करते हैं तो 16GB RAM चुनना भविष्य के लिए सुरक्षित रहेगा। वहीं HDD के बजाय SSD वाला लैपटॉप ही लें। 256GB या 512GB SSD आपके लैपटॉप की बूटिंग और ऐप ओपनिंग स्पीड को कई गुना तेज बना देती है। डिस्प्ले, वजन और पोर्टेबिलिटी पर भी दें ध्यान रोजाना बैग में रखकर ले जाने के लिए भारी लैपटॉप पीठ का दर्द बन सकता है। इसलिए 1.2 किग्रा से 1.6 किग्रा तक का हल्का लैपटॉप कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए सही रहता है। 13 से 14 इंच का फुल एचडी 2K डिस्प्ले नजरों पर दबाव नहीं डालता। अगर एंटी-ग्लेयर कोटिंग या 400 निट्स तक की ब्राइटनेस हो, तो धूप या तेज रोशनी में भी काम करना आसान हो जाता है। काम और जरूरत के हिसाब से चुनें डिवाइज लैपटॉप खरीदते समय अपनी पढ़ाई की स्ट्रीम और अपने रोजमर्रा के इस्तेमाल को प्राथमिकता दें। सिर्फ ज्यादा डिस्काउंट देखकर खरीदारी करने के बजाय एक संतुलित एआई-सपोर्टेड और मजबूत बैटरी वाला डिवाइस चुनें, जो अगले 3-4 साल तक बिना किसी परेशानी के आपका साथ दे सके।

स्रोत
Amar Ujala
लेखक: कुलदीप शर्मा

संबंधित खबरें

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक
टेक्नोलॉजी

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक

Pick of The Week: IT दिग्गज इंफोसिस के शेयर में लंबे समय से दबाव में चल रहा है। शेयर अपने पिछले ऊंचे स्तर करीब 2,000 रुपये से फिसलकर 980 से 1,000 रुपये के मजबूत सपोर्ट जोन तक पहुंच गया था। इस स्तर पर शेयर को खरीदारी का सहारा मिला है।

02-11-2026 04:50:45
स्रोत
7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी
टेक्नोलॉजी

7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी

कार्बोन ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel लॉन्च किए हैं। ये फोन MediaTek प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और आकर्षक कैमरा फीचर्स के साथ 15 हजार से कम कीमत में उपलब्ध हैं।

02-11-2026 04:50:18
स्रोत
1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच
टेक्नोलॉजी

1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच

Mon, 02 Nov 2026 04:07 PM ISTसारएक हजार रुपये से कम बजट में 10W का पावरफुल साउंड, डीप बेस और ट्रेंडी RGB लाइट्स वाला स्पीकर ढूंढ रहे हैं? भारतीय बाजार में ऐसे ब्रांड हैं जो इस सेग्मेंट में विकल्प देते हैं....

02-11-2026 04:50:12
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें