जनता की आवाज़
Reporter Login
टेक्नोलॉजी

11,600 रुपये सस्ता हुआ Vivo V80, दिवाली सेल में 54 हजार से कम में खरीदने का मौका

02-11-2026 03:04:46

11,600 रुपये सस्ता हुआ Vivo V80, दिवाली सेल में 54 हजार से कम में खरीदने का मौका
Vivo V80 का Flipkart पर ऑफर। Source. Navbharat Desk Published on : 02 नवंबर 2026, 1:06 pm IST Updated on : 02 नवंबर 2026, 1:06 pm IST Highlight: Vivo V80 दिवाली के मौके पर Flipkart Sale 2026 में खास ऑफर लाए है। इसके टॉप वेरिएंट पर 11,600 रुपये तक की बैंक छूट मिल सकती है। Flipkart पर Axis Bank और SBI के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर छूट मिल रही है। Vivo V80 Price in India: अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Vivo V80 पर मिल रहा दिवाली ऑफर आपके काम आ सकता है। बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अक्टूबर 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसकी शुरुआती कीमत 62,999 रुपये रखी गई है। लेकिन Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 में चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर फोन काफी कम कीमत में मिल रहा है। इसकी खास बात यह है कि इसके टॉप वेरिएंट पर 11,600 रुपये तक की बैंक छूट मिल सकती है। वहीं बेस मॉडल को ऑफर के बाद 53,864 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। Vivo V80 की कीमत और बैंक ऑफर Vivo V80 भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 62,999 रुपये है। वहीं Flipkart पर Axis Bank और SBI के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 9,135 रुपये की छूट मिल सकती है। इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 53,864 रुपये रह जाती है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 69,999 रुपये है। इस पर 10,150 रुपये का बैंक कैशबैक मिलने के बाद इसे 59,849 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 79,999 रुपये है। इस पर 11,600 रुपये की छूट के बाद प्रभावी कीमत 68,399 रुपये हो जाती है। वहीं ध्यान दें कि ये कीमतें बैंक ऑफर के बाद की हैं। खरीदारी से पहले Flipkart पर अपने कार्ड की पात्रता और ऑफर की शर्तें जरूर जांच लेना चाहिए। Vivo V80 में मिलता है 144Hz AMOLED डिस्प्ले फीचर्स की बात करें तो Vivo V80 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकते हैं। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है। फोन में मेटल फ्रेम और ग्लास बैक मिलता है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर चलता है। इसमें कंपनी ने चार साल तक OS अपडेट देने का वादा किया है। 50MP कैमरा और 7,200mAh की बैटरी फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन की एक और बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसे IP69 रेटिंग भी मिली है जो पानी और धूल से सुरक्षा के लिए दी जाती है।

स्रोत
Navbharat Live
लेखक: @simransingh1302

संबंधित खबरें

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक
टेक्नोलॉजी

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक

Pick of The Week: IT दिग्गज इंफोसिस के शेयर में लंबे समय से दबाव में चल रहा है। शेयर अपने पिछले ऊंचे स्तर करीब 2,000 रुपये से फिसलकर 980 से 1,000 रुपये के मजबूत सपोर्ट जोन तक पहुंच गया था। इस स्तर पर शेयर को खरीदारी का सहारा मिला है।

02-11-2026 04:50:45
स्रोत
7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी
टेक्नोलॉजी

7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी

कार्बोन ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel लॉन्च किए हैं। ये फोन MediaTek प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और आकर्षक कैमरा फीचर्स के साथ 15 हजार से कम कीमत में उपलब्ध हैं।

02-11-2026 04:50:18
स्रोत
1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच
टेक्नोलॉजी

1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच

Mon, 02 Nov 2026 04:07 PM ISTसारएक हजार रुपये से कम बजट में 10W का पावरफुल साउंड, डीप बेस और ट्रेंडी RGB लाइट्स वाला स्पीकर ढूंढ रहे हैं? भारतीय बाजार में ऐसे ब्रांड हैं जो इस सेग्मेंट में विकल्प देते हैं....

02-11-2026 04:50:12
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें