जनता की आवाज़
Reporter Login
टेक्नोलॉजी

केवल ₹799 में आया नया ब्लूटूथ स्पीकर, 10W साउंड और RGB लाइटिंग भी

02-11-2026 03:04:59

केवल ₹799 में आया नया ब्लूटूथ स्पीकर, 10W साउंड और RGB लाइटिंग भी
Nov 02, 2026 10:55 am IST लाइव हिन्दुस्तान HAMMER ने 10W RMS आउटपुट और RGB लाइटिंग वाला नया पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर Smash 2 लॉन्च किया है। इसमें Bluetooth 6.0, TWS और 6 घंटे तक की बैटरी मिलती है। HAMMER Smash 2 को बजट प्राइस पर पेश किया गया है। टेक ब्रैंड HAMMER की ओर से भारतीय मार्केट में नया पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर Smash 2 लॉन्च किया गया है। यह स्पीकर कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ 10W RMS साउंड आउटपुट और डीप बास का एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। इसमें म्यूजिक के साथ RGB LED लाइटिंग भी दी गई है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो घर, ऑफिस या ट्रैवल के दौरान अपने साथ छोटा स्पीकर रखना चाहते हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। नए HAMMER Smash 2 में 52mm के डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, ये ड्राइवर्स बेहतर साउंड और डीप बास दे सकता है। इसमें 10W RMS पावर आउटपुट मिलता है। स्पीकर में मल्टीकलर RGB LED लाइटिंग भी दी गई है, जो म्यूजिक के दौरान अलग-अलग कलर्स से रोशनी करती है। इस तरह यूजर्स को इमर्सिव फील म्यूजिक प्ले करने पर मिलता है। बेहद हल्का और पोर्टेबल डिजाइन नए ब्लूटूथ स्पीकर को व्हाइट फिनिश और ग्रे मेश फैब्रिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसका वजन केवल 285 ग्राम है। इसमें बड़े फिजिकल बटन दिए गए हैं, जिनकी मदद से वॉल्यूम और अलग-अलग मोड को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, इसमें एक मिनी कैरी स्ट्रैप भी मिलता है, जिससे इसे बैग में अटैच करके ले जाना आसान होगा। Bluetooth 6.0 के साथ TWS सपोर्ट HAMMER Smash 2 में अच्छी कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0 दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी वायरलेस कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर तक है। इसमें TWS (True Wireless Stereo) फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से दो कम्पैटिबल स्पीकर्स को आपस में कनेक्ट करके स्टीरियो साउंड का अनुभव लिया जा सकता है। इसके अलावा, स्पीकर में USB और TF कार्ड प्लेबैक का सपोर्ट भी है। इसमें इन-बिल्ट FM रेडियो दिया गया है। कंपनी ने इसे वाटर-रेसिस्टेंट भी बताया है, जिससे पूल पार्टी या बीच जैसी जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। पूरे 6 घंटे तक चलेगी बैटरी HAMMER के मुताबिक, Smash 2 एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। हालांकि, यह बैटरी बैकअप 50 फीसदी वॉल्यूम पर मिलने का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इतनी है HAMMER Smash 2 की कीमत भारत में HAMMER Smash 2 ब्लूटूथ स्पीकर को 799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट HammerOnline.in के अलावा Amazon, Flipkart, Instamart और Blinkit से ऑर्डर किया जा सकता है। लेखक के बारे में Pranesh Tiwari प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है। विशेषज्ञता और कार्यशैली प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है। अब तक का सफर और उपलब्धियां प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। लेखन और व्यक्तिगत रुचियां पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है। उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं। चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है। और पढ़ें See Less

स्रोत
Hindustan
लेखक: Pranesh Tiwari

संबंधित खबरें

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक
टेक्नोलॉजी

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक

Pick of The Week: IT दिग्गज इंफोसिस के शेयर में लंबे समय से दबाव में चल रहा है। शेयर अपने पिछले ऊंचे स्तर करीब 2,000 रुपये से फिसलकर 980 से 1,000 रुपये के मजबूत सपोर्ट जोन तक पहुंच गया था। इस स्तर पर शेयर को खरीदारी का सहारा मिला है।

02-11-2026 04:50:45
स्रोत
7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी
टेक्नोलॉजी

7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी

कार्बोन ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel लॉन्च किए हैं। ये फोन MediaTek प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और आकर्षक कैमरा फीचर्स के साथ 15 हजार से कम कीमत में उपलब्ध हैं।

02-11-2026 04:50:18
स्रोत
1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच
टेक्नोलॉजी

1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच

Mon, 02 Nov 2026 04:07 PM ISTसारएक हजार रुपये से कम बजट में 10W का पावरफुल साउंड, डीप बेस और ट्रेंडी RGB लाइट्स वाला स्पीकर ढूंढ रहे हैं? भारतीय बाजार में ऐसे ब्रांड हैं जो इस सेग्मेंट में विकल्प देते हैं....

02-11-2026 04:50:12
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें