जनता की आवाज़
Reporter Login
टेक्नोलॉजी

देसी कंपनी Karbonn आज लॉन्च करेगी 2 नए बजट AI स्मार्टफोन, एक में मिलेगी 7000mAh की बैटरी, दूसरे में 120Hz डिस्प्ले

02-11-2026 03:05:01

देसी कंपनी Karbonn आज लॉन्च करेगी 2 नए बजट AI स्मार्टफोन, एक में मिलेगी 7000mAh की बैटरी, दूसरे में 120Hz डिस्प्ले
Nov 02, 2026 10:34 am IST लाइव हिन्दुस्तान देसी कंपनी Karbonn एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में वापसी कर रही है। कंपनी ने दो नए फोन Rebel और Rebel Pro आज 2 नवंबर को भारत में लॉन्च होंगे। दोनों स्मार्टफोन में Android 16, Google Gemini AI और बिना फालतू ऐप्स वाला सॉफ्टवेयर मिलेगा। देसी कंपनी Karbonn की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, आज पेश होंगे Rebel और Rebel Pro भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर देसी ब्रांड Karbonn अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी आज यानी 2 नवंबर को भारत में दो नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इन दोनों फोन की लॉन्च की डिटेल्स अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। वहीं, इनकी सेल Amazon के जरिए की जाएगी। खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ही Amazon पर दोनों स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां इनके कई फीचर्स की जानकारी सामने आई है। Karbonn की नई Rebel सीरीज के दोनों फोन में Google Gemini AI का सपोर्ट होगा। Gemini गूगल का AI असिस्टेंट है, जिसकी मदद से यूजर सवाल पूछ सकते हैं, जानकारी हासिल कर सकते हैं और कई तरह के कामों में मदद ले सकते हैं। हालांकि, फोन में Gemini के कौन-कौन से खास फीचर्स उपलब्ध होंगे, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इन स्मार्टफोन में पहले से फालतू थर्ड-पार्टी ऐप्स इंस्टॉल नहीं होंगे। Karbonn Rebel के फीचर्स (संभावित) Karbonn Rebel इस सीरीज का ऐसा मॉडल होगा, जिसमें कंपनी ने बड़ी बैटरी पर खास ध्यान दिया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 18W USB Type-C चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी फोन के बॉक्स में 18W का चार्जिंग अडैप्टर और USB Type-C केबल भी देगी। यानी ग्राहकों को चार्जर अलग से खरीदने की जरूरत नहीं होगी।डिस्प्ले की बात करें तो Karbonn Rebel में 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन मिलेगी। इसकी पीक ब्राइटनेस 650 निट्स बताई गई है। कंपनी ने स्क्रीन पर रिफाइंड ग्लास फिनिश देने की भी जानकारी दी है। फोन की स्क्रीन के रिफ्रेश रेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। Karbonn Rebel Pro के फीचर्स (संभावित) Karbonn Rebel Pro को स्टैंडर्ड Rebel के मुकाबले कुछ अलग फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी। इसकी खासियत 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें भी रिफाइंड ग्लास फिनिश दी जाएगी। बैटरी के मामले में Rebel Pro में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन के साथ 20W चार्जिंग अडैप्टर और USB Type-C से Type-C केबल भी मिलेगी। दोनों फोन Android 16 और Google Gemini AI का मिलेगा सपोर्ट Karbonn Rebel और Rebel Pro दोनों स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे। कंपनी का दावा है कि फोन में जीरो ब्लोटवेयर मिलेगा। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन में पहले से फालतू थर्ड-पार्टी ऐप्स इंस्टॉल नहीं होंगे। दोनों स्मार्टफोन में Google Gemini का इन-बिल्ट सपोर्ट भी दिया जाएगा। सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में भी कंपनी ने दोनों फोन के लिए दो साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और दो साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। आजकल कई स्मार्टफोन से 3.5mm हेडफोन जैक हटाया जा रहा है, लेकिन Karbonn ने अपनी Rebel सीरीज में इसे बनाए रखा है। दोनों फोन में 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा। इसका फायदा उन लोगों को होगा, जो वायर वाले ईयरफोन या हेडफोन इस्तेमाल करते हैं। Karbonn Rebel और Rebel Pro के कलर ऑप्शन Karbonn Rebel को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें ब्लू, गोल्ड और सिल्वर शामिल हैं। वहीं, Karbonn Rebel Pro चार कलर ऑप्शन में आएगा। ग्राहक इसे ब्लू, बरगंडी, गोल्ड और ग्रे रंग में खरीद सकेंगे।

स्रोत
Hindustan
लेखक: Himani Gupta, हिमानी गुप्ता

संबंधित खबरें

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक
टेक्नोलॉजी

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक

Pick of The Week: IT दिग्गज इंफोसिस के शेयर में लंबे समय से दबाव में चल रहा है। शेयर अपने पिछले ऊंचे स्तर करीब 2,000 रुपये से फिसलकर 980 से 1,000 रुपये के मजबूत सपोर्ट जोन तक पहुंच गया था। इस स्तर पर शेयर को खरीदारी का सहारा मिला है।

02-11-2026 04:50:45
स्रोत
7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी
टेक्नोलॉजी

7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी

कार्बोन ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel लॉन्च किए हैं। ये फोन MediaTek प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और आकर्षक कैमरा फीचर्स के साथ 15 हजार से कम कीमत में उपलब्ध हैं।

02-11-2026 04:50:18
स्रोत
1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच
टेक्नोलॉजी

1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच

Mon, 02 Nov 2026 04:07 PM ISTसारएक हजार रुपये से कम बजट में 10W का पावरफुल साउंड, डीप बेस और ट्रेंडी RGB लाइट्स वाला स्पीकर ढूंढ रहे हैं? भारतीय बाजार में ऐसे ब्रांड हैं जो इस सेग्मेंट में विकल्प देते हैं....

02-11-2026 04:50:12
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें