जनता की आवाज़
Reporter Login
टेक्नोलॉजी

इस महीने में लॉन्च होंगे ये 12 एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, 200MP कैमरा और 10000mAh बैटरी वाले फोन भी लिस्ट में

02-11-2026 03:05:10

इस महीने में लॉन्च होंगे ये 12 एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, 200MP कैमरा और 10000mAh बैटरी वाले फोन भी लिस्ट में
Nov 02, 2026 09:17 am IST लाइव हिन्दुस्तान इस महीने यानी नवंबर में Motorola Signature 27, Vivo X500 सीरीज, Xiaomi 18 Pro, Realme 17 Pro और OnePlus 16R समेत कई नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो सकते हैं। जानें इन अपकमिंग मोबाइल के संभावित फीचर्स, कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और लॉन्च से जुड़ी डिटेल्स। नया 5G फोन लेने से पहले देख लें ये लिस्ट, नवंबर में आ रहे Motorola, Vivo, Xiaomi और Realme के नए स्मार्टफोन स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। नवंबर में भारतीय बाजार में 12 नए स्मार्टफोन दस्तक देने की तैयारी में हैं। Motorola, Vivo, Xiaomi, OnePlus और Realme जैसी कंपनियां अपने नए मोबाइल पेश कर सकती हैं। इन फोन्स का फोकस सिर्फ कैमरे पर नहीं, बल्कि बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और बेहतर परफॉर्मेंस पर भी रहने वाला है। कुछ फोन में 200MP तक का कैमरा, तो कुछ में 10,000mAh तक की बैटरी मिल सकती है। इस लिस्ट में Motorola Signature 27, Vivo X500 सीरीज, Xiaomi 18 Pro, Realme 17 Pro सीरीज और OnePlus 16R जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा बजट सेगमेंट में भी Karbonn, POCO, itel और Tecno के नए फोन आ सकते हैं। आइए जानते हैं नवंबर में भारत में लॉन्च होने वाले संभावित स्मार्टफोन और उनमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में। 1. Motorola Signature 27 Motorola का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 नवंबर के सबसे चर्चित लॉन्च में से एक है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लाने की पुष्टि कर दी है। इसकी लॉन्चिंग 5 नवंबर 2026 को होने वाली है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा और 200MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की जानकारी सामने आई है। फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ग्लास-सिरेमिक बॉडी और बेहतर कूलिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है। 2. Moto G47 Power 5G Motorola नवंबर में सिर्फ प्रीमियम फोन ही नहीं, बल्कि बैटरी पर फोकस करने वाला स्मार्टफोन भी पेश कर सकती है। Moto G47 Power 5G को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह फोन पहले ही यूरोप के कुछ बाजारों में पेश किया जा चुका है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। 3. Motorola Edge 70 Neo 5G Motorola का एक और स्मार्टफोन Edge 70 Neo 5G भी नवंबर में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले और 7000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी भारत में इसके लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है। 4. Vivo X500 Series Vivo की X500 सीरीज भी नवंबर में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। इस सीरीज में Vivo X500 5G, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max जैसे मॉडल शामिल होने की चर्चा है। इस सीरीज में MediaTek Dimensity 9600 सीरीज के प्रोसेसर मिल सकते हैं। फोन में हाई रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है। Vivo X500 Pro Max सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 8000mAh की बैटरी मिलने की बात कही जा रही है। वहीं Vivo X500 Pro में 2K रेजोल्यूशन वाली 144Hz डिस्प्ले और 64MP पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है। 5. Vivo V80 FE Vivo का V80 FE भी नवंबर में पेश किया जा सकता है। इस फोन को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, इसमें 200MP का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। 6. Vivo Y32 5G Vivo की Y सीरीज में भी नया फोन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo Y32 5G में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। 7. Realme 17 Pro Series Realme की नई 17 Pro सीरीज भी नवंबर के संभावित लॉन्च में शामिल है। इस सीरीज के टॉप मॉडल में 10,000mAh तक की बैटरी मिलने की चर्चा है। इसके अलावा फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। अगर कंपनी इन फीचर्स के साथ फोन पेश करती है, तो बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। 8. OnePlus 16R OnePlus भी नवंबर में अपना नया स्मार्टफोन 16R पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले के साथ 8,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। 9. Xiaomi 18 Pro: दो 200MP कैमरों वाला फ्लैगशिप Xiaomi 18 Pro भी इस महीने चर्चा में रहने वाला स्मार्टफोन है। कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च की पुष्टि India Mobile Congress 2026 के दौरान की है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें दो 200MP सेंसर शामिल होंगे। 10. Karbonn Rebel 5G भारतीय मोबाइल ब्रांड Karbonn एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में वापसी की तैयारी कर रहा है। कंपनी का Rebel 5G फोन नवंबर में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। इस फोन के जरिए कंपनी बजट और मिड-रेंज ग्राहकों को टारगेट कर सकती है। हालांकि, इसके प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 11. Wobble Speed 5G Wobble भी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। कंपनी का Speed 5G फोन नवंबर में पेश किया जा सकता है। उम्मीद है कि इसमें 5G कनेक्टिविटी के साथ बड़ी स्क्रीन, अच्छा कैमरा और रोजाना इस्तेमाल के लिए दमदार बैटरी मिलेगी। इसकी कीमत को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। 12. Tecno Spark 50C Tecno की Spark सीरीज भी कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। Spark 50C को नवंबर में पेश किए जाने की चर्चा है। इस फोन में बड़ी डिस्प्ले, अच्छी बैटरी और कैमरा फीचर्स मिलने की उम्मीद की जा रही है।

स्रोत
Hindustan
लेखक: Himani Gupta, हिमानी गुप्ता

संबंधित खबरें

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक
टेक्नोलॉजी

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक

Pick of The Week: IT दिग्गज इंफोसिस के शेयर में लंबे समय से दबाव में चल रहा है। शेयर अपने पिछले ऊंचे स्तर करीब 2,000 रुपये से फिसलकर 980 से 1,000 रुपये के मजबूत सपोर्ट जोन तक पहुंच गया था। इस स्तर पर शेयर को खरीदारी का सहारा मिला है।

02-11-2026 04:50:45
स्रोत
7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी
टेक्नोलॉजी

7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी

कार्बोन ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel लॉन्च किए हैं। ये फोन MediaTek प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और आकर्षक कैमरा फीचर्स के साथ 15 हजार से कम कीमत में उपलब्ध हैं।

02-11-2026 04:50:18
स्रोत
1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच
टेक्नोलॉजी

1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच

Mon, 02 Nov 2026 04:07 PM ISTसारएक हजार रुपये से कम बजट में 10W का पावरफुल साउंड, डीप बेस और ट्रेंडी RGB लाइट्स वाला स्पीकर ढूंढ रहे हैं? भारतीय बाजार में ऐसे ब्रांड हैं जो इस सेग्मेंट में विकल्प देते हैं....

02-11-2026 04:50:12
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें