जनता की आवाज़
Reporter Login
टेक्नोलॉजी

कनेक्ट नहीं हो रहा Android Auto? कार में डिस्प्ले की समस्या को चुटकियों में दूर करेंगे ये 5 आसान तरीके

02-11-2026 03:05:19

कनेक्ट नहीं हो रहा Android Auto? कार में डिस्प्ले की समस्या को चुटकियों में दूर करेंगे ये 5 आसान तरीके
Curated by: रमन कुमार | नवभारतटाइम्स.कॉम • 2 Nov 2026, 7:37 am IST एंड्रॉयड ऑटो में कनेक्शन की प्रॉब्लम। गाड़ी चलाते समय नेविगेशन, कॉल्स और म्यूजिक के लिए एंड्रॉयड ऑटो बेहद काम का फीचर होता है। आजकल लगभग सभी गाड़ियों में यह फीचर मिलता है। यह आपके एंड्रॉइड स्मार्टफोन को आपकी कार के डैशबोर्ड या इंफोटेनमेंट सिस्टम से जोड़ता है। इससे फोन कनेक्ट करके आप फोन के कई फीचर्स इंफोटेनमेंट सिस्टम से कंट्रोल कर सकते हैं। इससे ड्राइविंग आसान हो जाती है। लेकिन, कई बार फोन कनेक्ट करने पर स्क्रीन पर कुछ दिखाई नहीं देता या ऐप बार-बार डिस्कनेक्ट होने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या आ रही है, तो किसी मैकेनिक या सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने से पहले आप घर पर ही आसान ट्रिक्स को अपनाकर इसे ठीक कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपको क्या करना चाहिए। 1. USB केबल और पोर्ट की जांच करें आप अगर केबल के जरिए फोन कनेक्ट करते हैं, तो सबसे पहले USB केबल को चेक करें। कई बार सिर्फ चार्जिंग वाली केबल डेटा ट्रांसफर नहीं कर पाती। साथ ही एक अच्छी क्वालिटी की हाई-स्पीड डेटा केबल का इस्तेमाल करें। कार में मौजूद दूसरे USB पोर्ट में भी लगाकर देखें और फोन के चार्जिंग पोर्ट को हल्के हाथ से साफ भी करें। 2. फोन और कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को रीस्टार्ट करें सॉफ्टवेयर में आए किसी ग्लिच की वजह से भी कनेक्टिविटी रुक जाती है। इसलिए अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करें। साथ ही कार को बंद करके उसका टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी बंद करें और दोबारा चालू करके फोन कनेक्ट करें। 3. ब्लूटूथ और वाई-फाई सेटिंग्स चेक करें टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो चलाने के लिए फोन का ब्लूटूथ और Wi-Fi दोनों एक साथ चालू होने चाहिए। ब्लूटूथ कनेक्शन शुरू करने के लिए होता है और वाई-फाई डेटा ट्रांसफर करने के लिए होता है। फोन और कार दोनों में ब्लूटूथ और वाई-फाई ऑन रखें। अगर फिर भी कनेक्ट न हो, तो कार की डिवाइस लिस्ट से अपने फोन को अनपेयर या डिलीट करके दोबारा पेयर करें। 4. एंड्रॉयड ऑटो और फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करें पुराना सॉफ्टवेयर होने की वजह से कंपैटिबिलिटी की दिक्कत आ सकती है। इसलिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एंड्रॉयड ऑटो ऐप को अपडेट करें। साथ ही अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर सिस्टम सॉफ्टवेयर अपडेट भी चेक करें। 5. Android Auto का Cache Data क्लियर करें अगर एंड्रॉइड ऑटो बार-बार क्रैश हो रहा है या लोड नहीं ले रहा, तो ऐप का कैशे डेटा इसकी वजह हो सकता है। इसको ठीक करने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर एंड्रॉयड ऑटो का कैशे डेटा क्लियर कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि क्लियर डेटा या क्लियर स्टोरेज पर क्लिक करने से बचें, नहीं तो ऐप सेटिंग्स रीसेट हो जाएंगी। लेखक के बारे में रमन कुमार रमन कुमार, एक ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान समय में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में 3 वर्षों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले रमन ने Zee News के साथ भी काम किया है। वहां उनकी जिम्मेदारी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर क्वालिटी कंटेंट डिलीवर करने की रही। रमन ने कार-बाइक्स और गैजेट्स की बदलती दुनिया को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। ऑटोमोबाइल के साथ ही रमन टेक्नोलॉजी पर भी लिखते हैं। रमन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी कठिन से कठिन जानकारी को भी इतनी सरलता से लिखते हैं कि एक आम पाठक भी उसे आसानी से समझ सके। एक ऑटो और टेक जर्नलिस्ट के तौर पर रमन की नजर नई कारों, अपकमिंग बाइक्स, बस और ट्रकों के साथ-साथ ईवी (EV) सेक्टर में हो रहे बदलावों पर रहती है। इसके साथ ही वे लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में आगाह करते रहते हैं और फास्टैग जैसे विषयों के बारे में नई जानकारी देते रहते हैं। देश के अलावा रमन, अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर भी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों पर नजर रखते हैं। अन्य देशों में कारों में आ रही नई तकनीक और नए और अनोखे वीकल्‍स में उनकी खासा दिलचस्पी रहती है। Auto Expo हो या दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट (CES), रमन सभी ग्लोबल इवेंट्स पर नजर रखते हैं। वहां पेश की जा रही नई गाड़ियों और तकनीक के बारे में जानना और लोगों को उसे सरल भाषा में समझाना रमन को पसंद है। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद रमन से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ ऑर्ट्स इन मास कम्यूनिकेशन (MAMC) की डिग्री हासिल की है। रमन, पत्रकारिता की नैतिकता और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन करते हैं। उनकी ओर से दी गई हर जानकारी और रिव्यूज, NBT ऑनलाइन की ऑटो-टेक एडि‍टोर‍ियल टीम से वेरिफाई करने के बाद पाठकों तक पहुंचाई जाती है। ... और पढ़ें Auto की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi News डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

स्रोत
Navbharat Times
लेखक: Raman Kumar

संबंधित खबरें

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक
टेक्नोलॉजी

3-5 महीने के लिए दमदार शेयर, करीब 30% रिटर्न संभव; एनालिस्ट ने बनाया पिक ऑफ द वीक

Pick of The Week: IT दिग्गज इंफोसिस के शेयर में लंबे समय से दबाव में चल रहा है। शेयर अपने पिछले ऊंचे स्तर करीब 2,000 रुपये से फिसलकर 980 से 1,000 रुपये के मजबूत सपोर्ट जोन तक पहुंच गया था। इस स्तर पर शेयर को खरीदारी का सहारा मिला है।

02-11-2026 04:50:45
स्रोत
7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी
टेक्नोलॉजी

7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी

कार्बोन ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel लॉन्च किए हैं। ये फोन MediaTek प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और आकर्षक कैमरा फीचर्स के साथ 15 हजार से कम कीमत में उपलब्ध हैं।

02-11-2026 04:50:18
स्रोत
1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच
टेक्नोलॉजी

1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और हाई क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीच

Mon, 02 Nov 2026 04:07 PM ISTसारएक हजार रुपये से कम बजट में 10W का पावरफुल साउंड, डीप बेस और ट्रेंडी RGB लाइट्स वाला स्पीकर ढूंढ रहे हैं? भारतीय बाजार में ऐसे ब्रांड हैं जो इस सेग्मेंट में विकल्प देते हैं....

02-11-2026 04:50:12
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें