जनता की आवाज़Reporter Login
राज्य

हरियाणा से बिहार का सफर होगा आसान, पटना और पूर्णिया समेत 12 अंतरराज्यीय मार्गों पर दौड़ेंगी बसें

02-11-2026 04:43:09 • Sudhir Tanwar •

हरियाणा से बिहार का सफर होगा आसान, पटना और पूर्णिया समेत 12 अंतरराज्यीय मार्गों पर दौड़ेंगी बसें
हरियाणा और बिहार के बीच यात्रा अब आसान होगी, क्योंकि 12 नए अंतरराज्यीय बस मार्ग शुरू किए जा रहे हैं। ...और पढ़ें एक्सप्रेस, डीलक्स, डीलक्स एसी और एसी स्लीपर बसें चलेंगी। HighLights हरियाणा-बिहार के बीच 12 नए बस मार्ग शुरू। गुरुग्राम, अंबाला से पटना, पूर्णिया, गया तक सीधी बसें। दीपावली, छठ पर विशेष बसें, किराये में छूट। राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा से बिहार का सफर अब पहले से आसान और आरामदायक होने जा रहा है। दोनों राज्यों में आने-जाने वाले यात्रियों को जल्द ही 12 अंतरराज्यीय मार्गों पर बस सेवाएं उपलब्ध होंगी। एक्सप्रेस, डीलक्स, डीलक्स एसी और एसी स्लीपर बसें चलेंगी गुरुग्राम, पानीपत और अंबाला से पटना, पूर्णिया और मधुबनी तथा गुरुग्राम और अंबाला से गया के बीच यात्रियों को सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी। सबसे लंबा मार्ग अंबाला से पूर्णिया तक 1470 किलोमीटर का है, जबकि गुरुग्राम से पटना की दूरी 1044 किलोमीटर रहेगी। परिवहन सचिव अतुल द्विवेदी ने दोनों राज्यों के बीच समझौते की अधिसूचना जारी करते हुए 30 दिन में आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। परमिट की शर्तें, किराया निर्धारण, वाहनों की उम्र, टैक्स की वसूली और प्रदूषण मानकों तथा यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के साथ ही दोनों राज्यों के बीच बसों के संचालन की निगरानी और अनधिकृत परिचालन पर रोक लगाने के लिए व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। बसें किस समय चलेंगी और रोजाना कितने फेरे लगाएंगी, यह अभी तय नहीं है। समय-सारिणी दोनों राज्यों के संबंधित परिवहन प्राधिकरण अपने परिवहन उपक्रमों से परामर्श करके निर्धारित करेंगे। जानें रूट कहां से कहां तक और रास्ते में कितने स्टॉपेज गंतव्य शुरुआती शहर कुल दूरी (किमी) प्रमुख स्टॉपेज स्टॉपेज की संख्या पटना गुरुग्राम 1044 सोहना, पलवल, अलीगढ़, लखनऊ, आलमबाग, आजमगढ़, बक्सर, आरा 8 पटना पानीपत 1069 दिल्ली, नोएडा, आजमगढ़, बक्सर, आरा 5 पटना अंबाला 1274 करनाल, मेरठ, बुलंदशहर, एटा, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, गोपालगंज 10 पूर्णिया गुरुग्राम 1267 लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा 5 पूर्णिया पानीपत 1361 लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा 5 पूर्णिया अंबाला 1470 लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा 5 गया गुरुग्राम (रूट-1) 1081 दिल्ली, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मुगलसराय, भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद 9 गया गुरुग्राम (रूट-2) 1099 दिल्ली, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मुगलसराय, भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद 9 गया अंबाला 1224 विवरण उपलब्ध नहीं उल्लेख नहीं मधुबनी गुरुग्राम 1183 लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा 5 मधुबनी पानीपत 1264 लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा 5 मधुबनी अंबाला 1378 लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा 5 10 साल से पुरानी बसें नहीं चलेंगी यात्रियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित अंतरराज्यीय मार्गों पर 10 साल पुरानी बसों को चलाने की अनुमति नहीं मिलेगी। दूसरे राज्य में टैक्स बकाया होने पर आवेदक को नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा। अस्थायी मालवाहक परमिट एक बार में अधिकतम 30 दिन के लिए जारी किए जा सकेंगे। पर्यटक बसों के लिए 15 दिन का परमिट दिया जाएगा। बसों में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और कम से कम एक आपातकालीन बटन लगाना अनिवार्य रहेगा। बस खराब की स्थिति में दोनों राज्यों को एक-दूसरे के वाहनों को प्राथमिकता से सहायता उपलब्ध करानी होगी। दीवाली और छठ पर चलेंगी विशेष बसें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम दीवाली और छठ महापर्व पर पटना से हरियाणा के लिए सात, गया से दो, पूर्णिया से 18 तथा दरभंगा से 22 विशेष बसें चलाएगा। विशेष बात यह कि बस किराये में छूट भी दी जा रही है। भागलपुर से अंबाला रूट पर एसी स्लीपर बस का वास्तविक किराया 3603 रुपये है, जिस पर 1113 रुपये की छूट दी जा रही है। पूर्णिया से अंबाला रूट का किराया 3462 रुपये है, जिस पर 1103 रुपये की छूट है। इसी तरह मधुबनी से अंबाला रूट पर वास्तविक किराया 3257 रुपये है, जिस पर 1092 रुपये की छूट मिल रही है।

संबंधित खबरें

DA hike news: लाखों कर्मचारियों को बढ़ गया डीए, इन 4 राज्य सरकारों ने दिवाली से पहले किया ऐलान
राज्य

DA hike news: लाखों कर्मचारियों को बढ़ गया डीए, इन 4 राज्य सरकारों ने दिवाली से पहले किया ऐलान

DA hike news: केंद्र सरकार ने इस बार 3 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस इजाफे के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत हो गया है। 4 राज्य सरकारों ने भी दिवाली से पहले डीए का ऐलान कर दिया है। 

02-11-2026 05:48:09
हरियाणा से बिहार का सफर होगा आसान, पटना और पूर्णिया समेत 12 अंतरराज्यीय मार्गों पर दौड़ेंगी बसें
राज्य

हरियाणा से बिहार का सफर होगा आसान, पटना और पूर्णिया समेत 12 अंतरराज्यीय मार्गों पर दौड़ेंगी बसें

हरियाणा और बिहार के बीच यात्रा अब आसान होगी, क्योंकि 12 नए अंतरराज्यीय बस मार्ग शुरू किए जा रहे हैं। गुरुग्राम, पानीपत, अंबाला से पटना, पूर्णिया, मधुबनी और गया के लिए सीधी बसें चलेंगी। साथ ही त्योहारों पर विशेष छूट भी मिलेगी।

02-11-2026 04:43:09
स्टालिन का TVK सरकार पर हमला: तमिलनाडु का विकास ठप, राज्य 'रिवर्स गियर' में
राज्य

स्टालिन का TVK सरकार पर हमला: तमिलनाडु का विकास ठप, राज्य 'रिवर्स गियर' में

चेन्नई (तमिलनाडु): द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के प्रमुख एम.के. स्टालिन ने सोमवार को TVK सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु का विकास रुक गया है और राज्य 'रिवर्स गियर' में जा रहा है.स्टालिन ने दो महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए. पहला, ...

02-11-2026 02:54:16

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू