जनता की आवाज़
Reporter Login
खेल

आईसीसी वनडे रैंकिंग: अफगानिस्तान को मिला लगातार बेहतर प्रदर्शन का इनाम, छठे स्थान पर पहुंची राशिद खान की टीम

02-11-2026 05:47:10

आईसीसी वनडे रैंकिंग: अफगानिस्तान को मिला लगातार बेहतर प्रदर्शन का इनाम, छठे स्थान पर पहुंची राशिद खान की टीम
अफगानिस्तान टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम ने आईसीसी की ताजा पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में छठा स्थान हासिल कर लिया है, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में उसकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। इस उपलब्धि के साथ अफगानिस्तान ने श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है। इन टीमों को छोड़ा पीछे अफगानिस्तान की टीम ने पिछले कुछ वर्षों में सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाली अफगानिस्तान अब बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को भी रैंकिंग में पीछे छोड़ चुकी है। अफगानिस्तान की इस उपलब्धि के पीछे वनडे क्रिकेट में उसका लगातार बेहतर होता प्रदर्शन अहम रहा है। टीम ने अब तक खेले गए 191 वनडे मुकाबलों में से 96 में जीत दर्ज की है। उसका जीत-हार का अनुपात 1.09 रहा है। विज्ञापन विश्व कप में पाकिस्तान और श्रीलंका को दे चुकी है मात अफगानिस्तान की टीम ने बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी अपनी क्षमता साबित की है। 2023 में भारत में खेले गए आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर सभी का ध्यान खींचा था। इन जीतों ने साबित किया कि टीम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी बड़ी टीम को चुनौती देने में सक्षम है। वनडे के अलावा टी20 क्रिकेट में भी अफगानिस्तान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम 2024 में पहली बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। विज्ञापन आयरलैंड के खिलाफ 4-0 से जीती सीरीज अफगानिस्तान का हालिया प्रदर्शन भी शानदार रहा है। टीम ने आयरलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर खेली गई सीरीज में 4-0 से क्लीन स्वीप किया। इसके बाद जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के साथ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में भी अफगानिस्तान अजेय रही। टीम का शानदार प्रदर्शन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जारी है। अफगानिस्तान ने रविवार को शारजाह में जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 मुकाबले में सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। नूर अहमद ने झटके पांच विकेट तीसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान की जीत के हीरो बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद रहे। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 13 रन देकर पांच विकेट हासिल किए और जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जिम्बाब्वे की टीम अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 79 रन पर ऑलआउट हो गई। फजलहक फारूकी, अजमतुल्लाह उमरजई और अब्दुल्ला तराखिल ने भी शुरुआती विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जिम्बाब्वे ने 13 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे और इसके बाद टीम वापसी नहीं कर सकी। 11.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य 80 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 11.4 ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इब्राहिम जादरान 25 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने नाबाद 18 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान ने सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी। दूसरे टी20 में उमरजई ने 50 गेंदों पर 116 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को 19 रन से जीत दिलाई थी। वहीं, सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान राशिद खान के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने 37 रन से जीत दर्ज की थी। वनडे रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचना अफगानिस्तान क्रिकेट के बढ़ते कद और पिछले कुछ वर्षों में टीम की निरंतर प्रगति का बड़ा प्रमाण है।

स्रोत
Amar Ujala
लेखक: मयंक त्रिपाठी

संबंधित खबरें

Oman vs Netherlands , मैच 144 at आईसीसी अकादमी, दुबई , आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 , Nov 02, 2026 Scorecard
खेल

Oman vs Netherlands , मैच 144 at आईसीसी अकादमी, दुबई , आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 , Nov 02, 2026 Scorecard

Oman vs Netherlands, Match 144 ODI - आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 परिणाम Match 144 ODI में Oman ने Netherlands के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया. यह मुकाबला 11-02-2026 को आईसीसी अकादमी, दुबई में खेला गया. कॉलिन एकरमैन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. फुल स्कोरकार्ड में दोनों टीमों की हर इनिंग म

02-11-2026 05:47:28
स्रोत
IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन
खेल

IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन

Naman Dhir: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के जिन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी, उनमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे नाम शामिल थे. लेकिन पांच मैचों की...

02-11-2026 05:47:23
स्रोत
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने नहीं पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI देगा दूसरा मौका
खेल

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने नहीं पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI देगा दूसरा मौका

ऋषभ पंत बेंगलुरु में पहला फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे हैं और अगले दो दिनों में उनका दूसरा असेसमेंट होगा। अगर वे फिट घोषित होते हैं तो न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 7 नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे चार-दिवसीय मैच में इंडिया-ए से जुड़ेंगे।

02-11-2026 05:47:15
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें