जनता की आवाज़Reporter Login
स्वास्थ्य

4-Minute Workout: दिन में सिर्फ 4 मिनट की एक्सरसाइज भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, जानिए कैसे?

02-11-2026 03:05:59 • रीता राय सागर •

4-Minute Workout: दिन में सिर्फ 4 मिनट की एक्सरसाइज भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, जानिए कैसे?
Published on : 02 नवंबर 2026, 9:25 am IST Updated on : 02 नवंबर 2026, 9:25 am IST Highlights: कुछ मिनट की शारीरिक गतिविधि भी लंबे समय तक बैठे रहने के नुकसान को कम करती है। 4 मिनट में मार्चिंग, चेयर स्क्वैट्स, वॉल पुशअप्स और काफ रेज जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। सिर्फ एक बार 4 मिनट वर्कआउट करना पूरी फिटनेस जरूरत को पूरा नहीं करता है। Short Workout Benefits: आजकल की लाइफस्टाइल बिजी है और इसी वजह से कई लोग चाहकर भी रोजाना वर्कआउट के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। सुबह ऑफिस की तैयारी, दिनभर काम और शाम को घर की जिम्मेदारियों के बीच जिम या लंबी वॉक करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में 4 मिनट वर्कआउट यानी दिन में कुछ मिनट की एक्सरसाइज एक आसान शुरुआत हो सकती है। एक्सरसाइज के लिए हमेशा एक साथ 30-40 मिनट निकालना जरूरी नहीं है। रिसर्च बताती है कि दिनभर में छोटे-छोटे हिस्सों में की गई फिजिकल एक्टिविटी भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसे एक्सरसाइज स्नैक कहा जाता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रोजाना सिर्फ एक बार 4 मिनट वर्कआउट करने से शरीर की फिटनेस नीड पूरी हो जाएगी। क्या 4 मिनट की एक्सरसाइज से फायदा होता है? कम समय की एक्सरसाइज का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे लंबे समय तक लगातार बैठे रहने की आदत कम हो जाती है। बीच-बीच में उठकर चलना, सीढ़ियां चढ़ना या कुछ मिनट हल्की एक्सरसाइज करना शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है। दिनभर में कई बार किए गए छोटे एक्सरसाइज सेशन से कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस , मांसपेशियों और ब्लड शुगर कंट्रोल में सुधार देखा गया है। लेकिन ध्यान रखें कि फायदा एक्सरसाइज के प्रकार, उसकी इंटेंसिटी, रेगुलेरिटी और दिनभर की कुल एक्टिविटी पर निर्भर करता है। घर पर करें 4 मिनट का आसान वर्कआउट मार्चिंग इन प्लेस (40 सेकंड) एक ही जगह खड़े होकर बारी-बारी से घुटनों को ऊपर उठाएं और हाथों को भी चलाएं। शुरुआत धीमी गति से करें और धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ाएं। इससे शरीर गर्म होता है और हार्ट रेट धीरे-धीरे बढ़ता है। वर्कआउट फोटो.सोशल मीडिया चेयर स्क्वैट्स (40 सेकंड) एक कुर्सी के सामने खड़ी हों। पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना खोलें। अब धीरे-धीरे कूल्हों को पीछे ले जाते हुए कुर्सी पर बैठें और फिर खड़ी हो जाएं। यह एक्सरसाइज जांघों और ग्लूट्स की मांसपेशियों को एक्टिव करता है। वर्कआउट फोटो.सोशल मीडिया वॉल पुशअप्स (40 सेकंड) दीवार से लगभग एक हाथ की दूरी पर खड़ी हों। दोनों हथेलियां कंधों की ऊंचाई पर दीवार पर रखें। अब कोहनियां मोड़कर छाती को दीवार की ओर ले जाएं और फिर हाथों से धक्का देकर वापस आएं। इससे छाती, कंधे और हाथों की मांसपेशियों मजबूत होती है। वर्कआउट फोटो.सोशल मीडिया काफ रेज (40 सेकंड) सीधे खड़ी होकर धीरे-धीरे एड़ियां ऊपर उठाएं और पंजों पर आएं। फिर एड़ियों को वापस नीचे रखें। इससे पिंडलियों की मांसपेशियां मजबूत होती है। जरूरत पड़ने पर कुर्सी या दीवार का सहारा लें। हर एक्सरसाइज के बाद 20 सेकंड आराम करने पर कुल समय 4 मिनट होगा। शुरुआत में अपनी क्षमता के अनुसार परफॉर्म करें। वर्कआउट फोटो.सोशल मीडिया दिन में कितनी बार करें 4 मिनट का वर्कआउट? अगर आपका ज्यादातर समय बैठकर गुजरता है तो हर 30-60 मिनट में उठकर थोड़ा चलना या हल्की एक्टिविटी करना अच्छा तरीका है। इसके अलावा दिन में 2-3 बार 4 मिनट के छोटे वर्कआउट सेशन अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं। उदाहरण के लिए सुबह नाश्ते से पहले, दोपहर में काम के बीच और शाम को घर लौटने के बाद कुछ मिनट के लिए किया जा सकता है। क्या 4 मिनट का वर्कआउट जिम या वॉक की जगह ले सकता है? 4 मिनट की एक्सरसाइज एक अच्छी शुरुआत और दिनभर की एक्टिविटी बढ़ाने का तरीका है, लेकिन यह नियमित वॉक, कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का विकल्प नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150-300 मिनट की मीडियम इंटेंसिटी वाली वर्कआउट या 75-150 मिनट की फास्ट इंटेंसिटी वाली वर्कआउट करनी चाहिए।

संबंधित खबरें

कम उम्र में बच्चों को क्यों होता है टाइप 2 डायबिटीज? जानिए क्या कहता है अध्ययन
स्वास्थ्य

कम उम्र में बच्चों को क्यों होता है टाइप 2 डायबिटीज? जानिए क्या कहता है अध्ययन

ETV Bharat / healthइंसुलिन' नाम का हार्मोन, हमारे द्वारा खाए गए भोजन को ग्लूकोज में बदलने और शरीर की कोशिकाओं को ऊर्जा देने के लिए बहुत जरूरी है....कम उम्र में बच्चों को क्यों होता है टाइप 2 डायबिटीज? जानिए...

02-11-2026 04:51:05
Vitamin D Day: सिर्फ धूप में बैठने से पूरी नहीं होती विटामिन D की कमी, इन बातों का भी रखें ध्यान
स्वास्थ्य

Vitamin D Day: सिर्फ धूप में बैठने से पूरी नहीं होती विटामिन D की कमी, इन बातों का भी रखें ध्यान

विटामिन D की कमी से बचने के लिए सिर्फ धूप में बैठना काफी नहीं है। जानें कैसे खानपान, त्वचा का रंग और जीवनशैली आपकी विटामिन D की जरूरत को प्रभावित करते हैं। विटामिन D डे पर जागरूकता बढ़ाएं।

02-11-2026 03:06:01
4-Minute Workout: दिन में सिर्फ 4 मिनट की एक्सरसाइज भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, जानिए कैसे?
स्वास्थ्य

4-Minute Workout: दिन में सिर्फ 4 मिनट की एक्सरसाइज भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, जानिए कैसे?

Published on:02 नवंबर 2026, 9:25 am ISTUpdated on:02 नवंबर 2026, 9:25 am ISTHighlights:कुछ मिनट की शारीरिक गतिविधि भी लंबे समय तक बैठे रहने के नुकसान को कम करती है।4 मिनट में मार्चिंग, चेयर स्क्वैट्स, वॉल...

02-11-2026 03:05:59

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू