जनता की आवाज़Reporter Login
वीडियो

प्री- फ्लाइट अनाउंसमेंट में पायलट ने की ऐसी कॉमेडी, वीडियो को मिले 40 लाख से ज्यादा व्यूज

02-11-2026 03:07:54 • @AajTak •

प्री- फ्लाइट अनाउंसमेंट में पायलट ने की ऐसी कॉमेडी, वीडियो को मिले 40 लाख से ज्यादा व्यूज
हवाई जहाज में सफर करने से पहले आपने पायलट को यात्रियों को सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातें बताते तो जरूर सुना होगा. लेकिन क्या हो, जब पायलट सीट बेल्ट बांधने और सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ ऐसे मजेदार जोक्स सुनाने लगे कि पूरा विमान हंसी से गूंज उठे? ऐसा ही कुछ डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में देखने को मिला. यहां पायलट ने अपने मजाकिया अंदाज से यात्रियों का दिल जीत लिया. उसके अनोखे अनाउंसमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. टॉयलेट से लेकर इंजन तक पर मारे मजेदार जोक्स यह वीडियो इंस्टाग्राम पर राचेल नाम की एक यात्री ने शेयर किया है. इसमें निक नाम के पायलट को फ्लाइट के सफर से पहले यात्रियों को मजेदार अंदाज में जानकारी देते हुए सुना जा सकता है. उनकी बातें सुनकर विमान में बैठे यात्री हंसने लगते हैं. सम्बंधित ख़बरें पायलट निक ने अपने अनाउंसमेंट की शुरुआत ही कुछ अलग अंदाज में की. उन्होंने यात्रियों को विमान के पिछले हिस्से में बने टॉयलेट का इस्तेमाल करने की सलाह दी. लेकिन इसके साथ उन्होंने ऐसी बात कही कि लोग हंस पड़े. निक ने बताया कि विमान के पिछले हिस्से में दाईं ओर बने टॉयलेट में एक खिड़की भी है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसे 'नजारे वाला टॉयलेट' बताया. इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर वह खुद इसका इस्तेमाल करते, तो खिड़की का पर्दा गिरा देते. आखिर पता नहीं, बाहर से कौन उड़ता हुआ आ जाए! उनकी इस बात पर यात्रियों की हंसी छूट गई. लेकिन निक का कॉमेडी शो यहीं खत्म नहीं हुआ. इंजन की आवाज को बताया बीमार व्हेल जैसी पायलट ने आगे विमान के इंजन का जिक्र किया. उन्होंने यात्रियों को बताया कि टैक्सी करते समय यानी रनवे की ओर बढ़ते हुए इंजन से कुछ अजीब आवाजें आ सकती हैं. इसके बाद उन्होंने इन आवाजों की तुलना एक बीमार व्हेल की आवाज से कर दी. निक ने कहा कि विमान के पंख के पास से ऐसी आवाज आ सकती है, मानो कोई बीमार व्हेल आवाज निकाल रही हो. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह सामान्य बात है. उनके इस अंदाज ने यात्रियों को एक बार फिर हंसने पर मजबूर कर दिया. आमतौर पर विमान के इंजन की आवाज सुनकर यात्री थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन निक ने मजाक के जरिए माहौल को हल्का कर दिया. अपनी फ्लाइंग स्किल्स पर भी किया मजाक पायलट ने आगे सफर को लेकर भी दिलचस्प बातें कहीं. उन्होंने बताया कि उस दिन वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं और यात्रियों को उनकी मंजिल तक सुरक्षित पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे. इस दौरान उन्होंने अपनी उड़ान भरने की क्षमता पर भी मजाक किया. निक ने कहा कि वह यात्रियों को तय समय से पहले मंजिल तक पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि हर चीज उनके नियंत्रण में नहीं होती. निक ने छोटे यात्रियों यानी बच्चों के लिए भी एक खास ऑफर दिया. उन्होंने कहा कि जो बच्चे विमान के उतरने के बाद कॉकपिट देखना चाहते हैं, वे वहां आ सकते हैं. बच्चे पायलट की सीट पर बैठकर तस्वीर भी खिंचवा सकते हैं. यात्रियों ने तालियां बजाकर किया स्वागत अनाउंसमेंट के आखिर में निक ने डेल्टा एयरलाइंस से सफर करने के लिए सभी यात्रियों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि उन्हें अपना काम बहुत पसंद है और यात्री उन्हें यह काम करने का मौका देते हैं. इसके लिए वह उनके आभारी हैं. पायलट की बातें सुनकर यात्रियों ने तालियां बजाईं और खुशी जाहिर की. फ्लाइट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसे 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कई यूजर्स ने पायलट के मजाकिया अंदाज की तारीफ की. कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे क्रू मेंबर्स सफर को यादगार बना देते हैं, तो कुछ ने कहा कि निक ने अपने अंदाज से उनका दिन बना दिया. आमतौर पर फ्लाइट में सफर के दौरान यात्रियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश और जरूरी जानकारियां सुनने को मिलती हैं. लेकिन पायलट निक ने उन्हीं बातों को इतने मजेदार अंदाज में पेश किया कि यात्रियों के लिए यह सफर सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि हंसी-खुशी का यादगार अनुभव बन गया. ---- समाप्त ----

संबंधित खबरें

फेमस फूड इन्फ्लुएंसर चिकन लेग पीस की मौत की उड़ी अफवाह, उल्हास कामठे ने खुद वीडियो जारी कर बताया सच
वीडियो

फेमस फूड इन्फ्लुएंसर चिकन लेग पीस की मौत की उड़ी अफवाह, उल्हास कामठे ने खुद वीडियो जारी कर बताया सच

इंटरनेट पर अपने अनोखे अंदाजमें विशाल थालियों से मटन और चिकन खाते हुए लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामठे जिन्हें दुनिया चिकन लेग पीस के नाम से जानती है—हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी गलतफहमी का शिकार हो गए। - ulhas kamthe chicken leg piece health update death rumours viral video

02-11-2026 04:51:41
प्री- फ्लाइट अनाउंसमेंट में पायलट ने की ऐसी कॉमेडी, वीडियो को मिले 40 लाख से ज्यादा व्यूज
वीडियो

प्री- फ्लाइट अनाउंसमेंट में पायलट ने की ऐसी कॉमेडी, वीडियो को मिले 40 लाख से ज्यादा व्यूज

हवाई जहाज में सफर करने से पहले आपने पायलट को यात्रियों को सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातें बताते तो जरूर सुना होगा. लेकिन क्या हो, जब पायलट सीट बेल्ट बांधने और सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ ऐसे मजेदार...

02-11-2026 03:07:54

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू