जनता की आवाज़Reporter Login
वीडियो

फेमस फूड इन्फ्लुएंसर चिकन लेग पीस की मौत की उड़ी अफवाह, उल्हास कामठे ने खुद वीडियो जारी कर बताया सच

02-11-2026 04:51:41 • वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम •

फेमस फूड इन्फ्लुएंसर चिकन लेग पीस की मौत की उड़ी अफवाह, उल्हास कामठे ने खुद वीडियो जारी कर बताया सच
Last Modified: Monday, 2 November 2026 (12:44 IST) फेमस फूड इन्फ्लुएंसर 'चिकन लेग पीस' की मौत की उड़ी अफवाह, उल्हास कामठे ने खुद वीडियो जारी कर बताया सच Updated: Mon, 2 Nov 2026 (12:46 IST) इंटरनेट पर अपने अनोखे अंदाजमें विशाल थालियों से मटन और चिकन खाते हुए लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामठे जिन्हें दुनिया 'चिकन लेग पीस' के नाम से जानती है—हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी गलतफहमी का शिकार हो गए। मुंबई के एक थिएटर में फिल्म देखने के दौरान हुई एक मामूली मेडिकल घटना अचानक इंटरनेट पर उनके निधन और गंभीर हार्ट अटैक की झूठी खबरों में तब्दील हो गई। आखिर उस रात थिएटर में क्या हुआ था और कैसे बिना किसी संदर्भ के वायरल हुई एक क्लिप ने लाखों फैंस को खौफ में डाल दिया? Chicken Leg Piece aka Ulhas Kamathe reportedly suffered a heart attack. The hunger for viral fame and the obsession with views can make people forget the consequences of their actions. Eating excessive amounts of oily chicken and mutton for content is not a flex. Maybe this is karma reminding us that health is more important than views, likes and engagement. Being educated means knowing where to draw the line, even when the internet rewards you for crossing it. — Pinki (@PinkiPragya) November 1, 2026 'झाड़-फूंक' के प्रीमियर में बिगड़ी तबीयत यह पूरा मामला मुंबई में आयोजित हॉरर फिल्म झाड़-फूंक के स्पेशल प्रीमियर का है। फिल्म की मेकर्स टीम के विशेष आग्रह पर उल्हास कामठे प्रीमियर का हिस्सा बनने पहुंचे थे। कामठे ने बाद में खुद इस बात का खुलासा किया कि वह अमूमन हॉरर फिल्मों से दूरी बनाकर रखते हैं क्योंकि उन्हें डरावनी चीजें देखने में घबराहट होती है, लेकिन टीम के मान-सम्मान में वे स्क्रीनिंग में शामिल हो गए। फिल्म जैसे ही अपने चरम पर पहुंची, पर्दे पर दिखाए गए एक बेहद खौफनाक और चीख-पुकार से भरे सीन ने कामठे को अंदर तक हिला दिया। थिएटर में अंधेरे के बीच उन्हें अचानक तेज घबराहट महसूस हुई और पैनिक अटैक आने के कारण वह अपनी सीट पर ही बेहोश हो गए। माहौल को भांपते ही फिल्म के निर्देशक राजन रामगोपाल वर्मा और क्रू मेंबर्स ने बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत मुंबई के अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि यह किसी प्रकार का कार्डिएक इवेंट नहीं, बल्कि अत्यधिक मानसिक घबराहट से पैदा हुआ 'एंग्जायटी-इंड्यूस्ड पैनिक अटैक' था। डॉक्टरों द्वारा आवश्यक प्राथमिक उपचार देने और वाइटल्स स्थिर होने के लगभग एक घंटे के भीतर ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कैसे फैली हार्ट अटैक और निधन की झूठी खबर? समस्या तब शुरू हुई जब अस्पताल के वार्ड में भर्ती उल्हास कामठे की एक छोटी-सी वीडियो क्लिप को किसी ने बिना तारीख, बिना कैप्शन और बिना किसी विवरण के सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बिना संदर्भ के घूम रही इस क्लिप पर व्यूज की भूख में लोगों ने सनसनीखेज दावे चिपका दिए। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर देखते ही देखते यह अफवाह हवा की तरह फैल गई कि कामठे को जानलेवा हार्ट अटैक आया है और उनका निधन हो गया है। बढ़ती अफवाहों और फैंस के बीच मची अफरा-तफरी को देखते हुए उल्हास कामठे ने खुद एक वीडियो जारी कर अफवाहों पर विराम लगाया। फिल्म मेकर्स के साथ बनाए इस वीडियो में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ, जीवित और ठीक-ठाक हैं। उन्होंने फैंस को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया। लेखक के बारे में वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

संबंधित खबरें

फेमस फूड इन्फ्लुएंसर चिकन लेग पीस की मौत की उड़ी अफवाह, उल्हास कामठे ने खुद वीडियो जारी कर बताया सच
वीडियो

फेमस फूड इन्फ्लुएंसर चिकन लेग पीस की मौत की उड़ी अफवाह, उल्हास कामठे ने खुद वीडियो जारी कर बताया सच

इंटरनेट पर अपने अनोखे अंदाजमें विशाल थालियों से मटन और चिकन खाते हुए लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामठे जिन्हें दुनिया चिकन लेग पीस के नाम से जानती है—हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी गलतफहमी का शिकार हो गए। - ulhas kamthe chicken leg piece health update death rumours viral video

02-11-2026 04:51:41
प्री- फ्लाइट अनाउंसमेंट में पायलट ने की ऐसी कॉमेडी, वीडियो को मिले 40 लाख से ज्यादा व्यूज
वीडियो

प्री- फ्लाइट अनाउंसमेंट में पायलट ने की ऐसी कॉमेडी, वीडियो को मिले 40 लाख से ज्यादा व्यूज

हवाई जहाज में सफर करने से पहले आपने पायलट को यात्रियों को सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातें बताते तो जरूर सुना होगा. लेकिन क्या हो, जब पायलट सीट बेल्ट बांधने और सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ ऐसे मजेदार...

02-11-2026 03:07:54

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू