जनता की आवाज़
Reporter Login
अंतरराष्ट्रीय

न सिर दिखा, न शरीर... बस नजर आया खून से सना विशाल हाथ, हाइडी क्लम के अजीबोगरीब लुक ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, तैयार होने में लगे 5 घंटे

02-11-2026 03:09:49

न सिर दिखा, न शरीर... बस नजर आया खून से सना विशाल हाथ, हाइडी क्लम के अजीबोगरीब लुक ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, तैयार होने में लगे 5 घंटे
1/6 हैलोवीन पर डरावने कपड़े पहनना आम बात है, लेकिन अगर कोई खुद को ही एक कटा हुआ हाथ बना ले तो? अमेरिकी सुपरमॉडल और टीवी स्टार हाइडी क्लम ने इस बार कुछ ऐसा ही किया. न्यूयॉर्क में अपनी सालाना हैलोवीन पार्टी में वह शरीर से अलग हुए एक विशाल हाथ के रूप में पहुंचीं. उनके चेहरे से खून टपक रहा था और हाथ के कटे हिस्से से मांस और नसें बाहर निकली दिखाई दे रही थीं. उनका यह डरावना लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 25 साल से हैलोवीन पार्टी आयोजित कर रहीं हाइडी ने एक बार फिर अपने अनोखे कॉस्ट्यूम से लोगों को चौंका दिया. 2/6 हाइडी क्लम इस बार इतनी अलग दिख रही थीं कि उन्हें पहचानना मुश्किल था. उनके पूरे शरीर को एक विशाल हाथ के आकार के कॉस्ट्यूम में ढका गया था. सिर्फ उनकी आंखें और मुंह दिखाई दे रहे थे. मुंह से नकली खून बहता दिखाया गया और उन्होंने जीभ बाहर निकालकर अपने लुक को और डरावना बना दिया. कॉस्ट्यूम के ऊपरी हिस्से में कटे हुए हाथ की तरह नसें और मांस के टुकड़े लटकते हुए बनाए गए थे. 3/6 हाइडी ने बताया कि उन्हें पिछले साल ही इस कॉस्ट्यूम का आइडिया आया था. वह अपने शरीर को अपने ही बाएं हाथ जैसा दिखाना चाहती थीं. इसके लिए उन्होंने हाथ की बनावट, लंबी लाल नेल पॉलिश, अंगूठी और सगाई व शादी की अंगूठी जैसी बारीकियों को भी कॉस्ट्यूम में शामिल कराया. उन्होंने बताया कि एक दिन अपने हाथ को देखकर उनके मन में विचार आया कि वह किसी तरह इसके अंदर अपना पूरा शरीर फिट कर सकती हैं. 4/6 इस कॉस्ट्यूम को पहनना भी आसान नहीं था. हाइडी के मुताबिक, तैयार होने में करीब 5 से 6 घंटे लगे. हालांकि, इसे बनाने में इससे कहीं ज्यादा समय लगा था. उन्होंने पार्टी से पहले इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए थे, जिनमें उनके चेहरे पर नकली खून और डरावने प्रोस्थेटिक्स लगाए जा रहे थे. हाइडी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस कॉस्ट्यूम की सबसे मुश्किल बात इसे पहनकर चलना नहीं, बल्कि इसका भारी वजन संभालना है. 5/6 हाइडी क्लम हर साल अपने हैलोवीन कॉस्ट्यूम को लेकर चर्चा में रहती हैं. 2022 में वह एक विशाल रेंगने वाले कीड़े के रूप में पार्टी में पहुंची थीं. उस दौरान उन्हें मछली पकड़ने वाली डोरी के सहारे आगे बढ़ते हुए दिखाया गया था. उनका पूरा शरीर कीड़े जैसे कॉस्ट्यूम में ढका था. यह लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. 6/6 कभी चुड़ैल तो कभी मोर बनकर चौंकाया हाइडी इससे पहले मेडुसा, मोर और आठ फीट लंबे ट्रांसफॉर्मर के रूप में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने माइकल जैक्सन के गाने 'थ्रिलर' के वेयरवुल्फ जैसा लुक भी अपनाया था. एक बार वह अपने जैसे दिखने वाले कई हमशक्लों के साथ क्लोन बनकर पहुंची थीं. हर साल उनका कॉस्ट्यूम पहले से ज्यादा अलग और अनोखा होता है.

स्रोत
Good News Today
लेखक: @GoodNewsToday

संबंधित खबरें

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा
अंतरराष्ट्रीय

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा

आज के दिन ही अंतरिक्ष में इंसानों के लगातार रहने की शुरुआत हुई थी. धरती से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में तैरते एक स्टेशन पर पहली बार तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने अपना ठिकाना बनाया था. यह वही स्टेशन है, जहां आज भी इंसान लगातार रह रहे हैं और अंतरिक्ष से जुड़े कई अहम प्रयोग किए जा रहे हैं.

02-11-2026 04:52:28
स्रोत
अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल

अमेरिका में हैलोवीन के जश्न के दौरान कई शहरों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में 24 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 घायल हो गए।अमेरिका के कई शहरों में हैलोवीन वीकेंड पर गोलीबारी।HighLightsहैलोवीन वीकेंड पर...

02-11-2026 04:52:22
स्रोत
रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट
अंतरराष्ट्रीय

रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट

ईरान ने रूस के साथ Su-35 फाइटर जेट डील की पुष्टि की है। उसने कहा है कि Su-35 फाइटर जेट युद्ध से पहले फरवरी में ही डिलीवर होने वाले थे, लेकिन इसमें देरी हुई है। उसने उम्मीद जताई कि जल्द ही ईरान को रूस से Su-35 फाइटर जेट मिलेंगे, जिससे देश की हवाई ताकत में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है।

02-11-2026 04:52:19
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें