जनता की आवाज़Reporter Login
अंतरराष्ट्रीय

रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट

02-11-2026 04:52:19 • Priyesh Mishra •

रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट
रूस-ईरान एसयू-35 डील तेहरान: ईरान ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि उसने रूस के साथ Su-35 फाइटर जेट की डील की है। ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अक्रामिनिया ने तबनाक न्यूज को दिए इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि यह डील पूरी हो चुकी है और युद्ध के खत्म होते ही ईरान को Su-35 जेट की डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि Su-35 डील से ईरान की हवाई क्षमता से बड़ा इजाफा होगा, जो इजरायल और अमेरिका की आक्रामकता का सामना कर रहा है। ईरान-रूस में Su-35 जेट की डील पक्की उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि ईरान के Su-35 खरीद का मुद्दा कई साल से उठाया जा रहा है। खरीद और कॉन्ट्रैक्ट के लिए जो शुरुआती काम करना था, वो बहुत पहले ही पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि ईरानी पायलटों को Su-35 फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग भी मिल चुकी है। इसके अलावा ग्राउंड स्टाफ और मेंटीनेंस टीम को भी Su-35 के रखरखाव की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि Su-35 फाइटर जेट के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किए जा रहे हैं। 1 सुखोई एसयू-35 रूस का एक अत्याधुनिक सिंगल सीट, ट्विन इंजन मल्टीरोल फाइटर जेट है। इसे मुख्य रूप से एयर सुपीरियॉरिटी मिशन के लिए तैयार किया गया है। 2 इस लड़ाकू विमान को रूस के प्रसिद्ध सुखोई Su-27 'फ्लैंकर' को अपग्रेड कर बनाया गया है। ऐसे में यह Su-27 परिवार का विमान माना जाता है। 3 एसयू-35 में दो AL-41F1S थ्रस्ट-वेक्टरिंग इंजन लगे हुए हैं, जो इसे हवा में पैंतरेबाजी करने और हाई स्पीड से उड़ान भरने में मदद करते हैं। 4 सुखोई एसयू-35 मैक 2.25 (करीब 2400 किमी/घंटा) की स्पीड से हवा में उड़ान भर सकता है। इस लड़ाकू विमान में Irbis-E पैसिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैंड एरे (PESA) रडार लगा है। ईरान को कब मिलने वाले थे Su-35 जेट? मोहम्मद अक्रामिनिया ने बताया कि ईरान को Su-35 फाइटर जेट फरवरी में युद्ध के शुरू होने से पहले ही मिलने वाले थे। उन्होंने कहा कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो युद्ध के खत्म होते ही हमें Su-35 फाइटर जेट की डिलीवरी मिलनी भी शुरू हो जाएगी, जिससे हम अपनी फ्लीट में जबरदस्त इजाफा करेंगे। उन्होंने Su-35 फाइटर जेट की खरीद को ईरान की हवाई शक्ति को अपग्रेड करने की कोशिशों का हिस्सा बताया। सैन्य शक्ति में इजाफा कर रहा ईरान उन्होंने बताया कि ईरानी सेना तेजी से खुद को अपग्रेड कर रही है। दुश्मनों के हमलों का सामना करने के लिए ईरान अपने ग्राउंड रडार, एयरबोर्न रडार और सैटेलाइट सिस्टम को मजबूत कर रहा है। इसके अलावा हवाई शक्ति को बढ़ाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ईरानी सेना अमेरिका और इजरायल के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार और प्रशिक्षित है। अक्रामिनिया ने कहा कि देश की सेना पूरी तरह तैयार और अलर्ट है। अगर दुश्मन कोई हिमाकत करता है तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ईरानी पायलटों को Su-35 जेट पर ट्रेनिंग ईरानी सेना के प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि ईरान ने रूस से कितने Su-35 फाइटर जेट की डील की है। इस डील की कीमत क्या है या यह कब तक पूरी तरह से ईरानी वायुसेना में शामिल होंगे। इस बीच सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ईरान ने रूस से शुरुआती तौर पर 24 Su-35 फाइटर जेट खरीदने की डील की है। इस संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। अमेरिका ने भी पुष्टि की है कि ईरान के पायलटों को Su-35 फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। लेखक के बारे में प्रियेश मिश्र प्रियेश मिश्र नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर (Principal Digital Content Producer) के पद पर कार्यरत हैं। वे नवभारत टाइम्स की दुनिया (World) सेक्शन से जुड़े हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनका 10 साल का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। प्रियेश मिश्र ने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। प्रियेश मिश्र ने मार्च 2020 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। प्रियेश मिश्र के पास वैश्विक घटनाक्रम, युद्ध, सैन्य संघर्ष, राजनयिक तनाव, कूटनीति जैसे विषयों पर न्यूज कवरेज का व्यापक अनुभव है। उन्‍होंने पिछले 5 वर्षों में आर्मेनिया-अजरबैजान के युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020-2024, इजरायल-हमास गाजा युद्ध, ईरान-इजरायल संघर्ष, भारत-पाकिस्‍तान संघर्ष ऑपरेशन सिंदूर, तालिबान-पाकिस्‍तान संघर्ष, चीन-ताइवान विवाद, वेनेजुएला संकट जैसे वैश्विक घटनाक्रम का कवरेज किया है। प्रियेश वैश्विक अपनी खबरों में राजनीतिक तनाव हो या कूटनीतिक घटनाक्रम, सबसे पहले खबर देना और उसका भारत पर क्‍या असर पड़ेगा, इस पर फोकस रखते हैं। भारत और दुनिया भर में बसे हिंदी भाषा के पाठकों को खबरों और विश्लेषण के जरिए जानकारी देना प्रियेश मिश्र की पहली प्राथमिकता रहती है। प्रियेश मिश्र की विशेषज्ञता फॉरेन अफेयर्स, वैश्विक राजनीतिक, कूटनीतिक घटनाक्रम, रक्षा और वैश्विक संघर्ष और उनका भारत की राजनीति या भारत के आम लोगों पर क्या असर होगा, इस क्षेत्र में है। ... और पढ़ें

संबंधित खबरें

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा
अंतरराष्ट्रीय

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा

आज के दिन ही अंतरिक्ष में इंसानों के लगातार रहने की शुरुआत हुई थी. धरती से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में तैरते एक स्टेशन पर पहली बार तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने अपना ठिकाना बनाया था. यह वही स्टेशन है, जहां आज भी इंसान लगातार रह रहे हैं और अंतरिक्ष से जुड़े कई अहम प्रयोग किए जा रहे हैं.

02-11-2026 04:52:28
अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल

अमेरिका में हैलोवीन के जश्न के दौरान कई शहरों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में 24 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 घायल हो गए।अमेरिका के कई शहरों में हैलोवीन वीकेंड पर गोलीबारी।HighLightsहैलोवीन वीकेंड पर...

02-11-2026 04:52:22
रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट
अंतरराष्ट्रीय

रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट

ईरान ने रूस के साथ Su-35 फाइटर जेट डील की पुष्टि की है। उसने कहा है कि Su-35 फाइटर जेट युद्ध से पहले फरवरी में ही डिलीवर होने वाले थे, लेकिन इसमें देरी हुई है। उसने उम्मीद जताई कि जल्द ही ईरान को रूस से Su-35 फाइटर जेट मिलेंगे, जिससे देश की हवाई ताकत में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है।

02-11-2026 04:52:19

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू