जनता की आवाज़Reporter Login
अंतरराष्ट्रीय

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा

02-11-2026 04:52:28 • @AajTak •

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा
2 नवंबर 2000 को तीन अंतरिक्ष यात्री पहली बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचे थे. इस मिशन को एक्सपीडिशन-1 नाम दिया गया था. इसके साथ ही अंतरिक्ष में इंसानों के लगातार रहने का एक नया दौर शुरू हुआ. यह मिशन सिर्फ तीन लोगों के अंतरिक्ष पहुंचने की कहानी नहीं था, बल्कि दुनिया के कई देशों के मिलकर काम करने की मिसाल भी बना. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को बनाने और चलाने के लिए अमेरिका, रूस, कनाडा, जापान और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने 1998 में साथ काम करने पर सहमति जताई थी. उसी साल स्टेशन के शुरुआती हिस्सों को अंतरिक्ष में भेजा गया. इसके बाद स्पेस शटल की पांच उड़ानों और रूस की दो मानवरहित उड़ानों के जरिए स्टेशन के कई अहम हिस्से अंतरिक्ष में पहुंचाए गए. इन हिस्सों को जोड़कर स्टेशन का शुरुआती ढांचा तैयार किया गया. हालांकि, उस वक्त स्टेशन पूरी तरह तैयार नहीं था और वहां इंसानों के रहने के लिए कई काम किए जाने बाकी थे. सम्बंधित ख़बरें 2 नवंबर 2000 को रूस के सोयूज रॉकेट से तीन अंतरिक्ष यात्रियों को ISS भेजा गया. यह रॉकेट कजाकिस्तान से लॉन्च हुआ था. इस दल में अमेरिका के बिल शेफर्ड और रूस के यूरी गिदजेंको और सर्गेई क्रिकालेव शामिल थे. इन तीनों की जिम्मेदारी स्टेशन पर पहुंचकर सिर्फ रहने की नहीं थी. उन्हें कई उपकरण लगाने, अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने और स्टेशन के सिस्टम चालू करने थे. यानी उन्हें अंतरिक्ष में रहते हुए अपने नए घर को रहने लायक बनाने का काम भी करना था. यह काम सुनने में आसान लग सकता है, लेकिन अंतरिक्ष में हर छोटी चीज के लिए खास इंतजाम करने पड़ते हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्टेशन पर खाना गर्म करने वाला एक उपकरण चालू करने में ही दल को एक दिन से ज्यादा समय लग गया था. अंतरिक्ष में रहना धरती पर रहने जैसा नहीं है. वहां गुरुत्वाकर्षण का असर बहुत कम होता है, जिससे शरीर की मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं. इससे बचने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को रोज कम से कम दो घंटे व्यायाम करना पड़ता है. ISS पर रहते हुए शेफर्ड, गिदजेंको और क्रिकालेव दिन में करीब 15.5 बार धरती का चक्कर लगाते थे. इस दौरान उन्हें स्टेशन के रखरखाव के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ता था. उनके रहने के दौरान दो मानवरहित रूसी रॉकेट और स्पेस शटल के तीन मिशन स्टेशन पर पहुंचे. इनके जरिए जरूरी सामान और उपकरण भेजे गए. इनमें विशाल सोलर पैनल भी शामिल थे, जो सूरज की रोशनी से बिजली बनाकर स्टेशन की ज्यादातर ऊर्जा जरूरतों को पूरा करते हैं. ---- समाप्त ----

संबंधित खबरें

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा
अंतरराष्ट्रीय

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा

आज के दिन ही अंतरिक्ष में इंसानों के लगातार रहने की शुरुआत हुई थी. धरती से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में तैरते एक स्टेशन पर पहली बार तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने अपना ठिकाना बनाया था. यह वही स्टेशन है, जहां आज भी इंसान लगातार रह रहे हैं और अंतरिक्ष से जुड़े कई अहम प्रयोग किए जा रहे हैं.

02-11-2026 04:52:28
अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल

अमेरिका में हैलोवीन के जश्न के दौरान कई शहरों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में 24 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 घायल हो गए।अमेरिका के कई शहरों में हैलोवीन वीकेंड पर गोलीबारी।HighLightsहैलोवीन वीकेंड पर...

02-11-2026 04:52:22
रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट
अंतरराष्ट्रीय

रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट

ईरान ने रूस के साथ Su-35 फाइटर जेट डील की पुष्टि की है। उसने कहा है कि Su-35 फाइटर जेट युद्ध से पहले फरवरी में ही डिलीवर होने वाले थे, लेकिन इसमें देरी हुई है। उसने उम्मीद जताई कि जल्द ही ईरान को रूस से Su-35 फाइटर जेट मिलेंगे, जिससे देश की हवाई ताकत में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है।

02-11-2026 04:52:19

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू