जनता की आवाज़
Reporter Login
अंतरराष्ट्रीय

रूस और यूक्रेन के अलर्ट सिस्टम पर साइबर अटैक, केमिकल रेडिएशन की झूठी चेतावनियों से दहशत

02-11-2026 03:10:07

रूस और यूक्रेन के अलर्ट सिस्टम पर साइबर अटैक, केमिकल रेडिएशन की झूठी चेतावनियों से दहशत
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में साइबर वॉरफेयर का नया रूप सामने आया है। दोनों देशों के नागरिक सुरक्षा अलर्ट सिस्टम पर बड़े साइबर हमले हुए हैं। रूस और यूक्रेन के अलर्ट सिस्टम पर साइबर हमला। (फोटो-जागरण) HighLights यूक्रेन के एयर अलर्ट सिस्टम पर बड़ा साइबर हमला। रासायनिक व रेडिएशन खतरों की फर्जी चेतावनियां प्रसारित। रूस के आपातकालीन ऐप पर भी झूठी सूचनाएं फैलाई गईं। डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में अब साइबर वॉरफेयर का खतरनाक रूप देखने को मिला है। दोनों देशों के नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन अलर्ट सिस्टम पर बड़े स्तर पर साइबर हमले किए गए हैं। यूक्रेन के एयर रेड अलर्ट सिस्टम को हैक कर लोगों के फोन और सड़कों पर लगे लाउडस्पीकरों के जरिए रासायनिक और रेडिएशन के खतरे की फर्जी चेतावनियां प्रसारित कर दी गई। वहीं रूस के आपातकालीन मंत्रालय के आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन में भी सेंध लगाकर नागरिकों के बीच झूठीं सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। यूक्रेन के अलर्ट सिस्टम पर हमला फॉक्स न्यूज और न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, यूक्रेन के एयर रेड अलर्ट सिस्टम को बाहरी हस्तक्षेप के जरिए हैक किया गया। इसके चलते पूरे देश में नागरिकों के मोबाइल फोन पर अचानक केमिकल और रेडिएशन खतरों का अलर्ट आने लगा। इतना ही नहीं, कीव की सड़कों पर लगे लाउडस्पीकर सिस्टम से भी ऐसी ही भ्रामक घोषणाएं प्रसारित होने लगीं, जिससे जनता में भारी दहशत फैल गई। यूक्रेन की वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इग्नात ने ऐप के हैक होने की पुष्टि की। वायु सेना ने नागरिकों से अपील करते हुए टेलीग्राम पर लिखा, 'एयर अलर्ट ऐप के साथ छेड़छाड़ की गई। विकिरण का कोई खतरा नहीं है, कृपया घबराएं नहीं।' यूक्रेन के सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस ने इस हमले का जिम्मेदार रूस को ठहराया है। बाद में यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य अलर्ट सिस्टम को सुरक्षित कर लिया गया है और वह सामान्य मोड में काम कर रहा है। रूस के आपातकालीन एप पर साइबर अटैक यूक्रेन के साथ-साथ रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने टेलीग्राम पर पोस्ट कर पुष्टि की कि उनके आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन पर बड़ा साइबर हमला हुआ है। यह एप संभावित ड्रोन हमलों और हवाई खतरों की पूर्व चेतावनी देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मंत्रालय ने बयान में कहा, 'हमलावरों ने एप में सेंध लगाकर जनता के बीच कथित खतरों को लेकर फर्जी और गलत जानकारी फैला दी है।' रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, तकनीकी दल सिस्टम की कमियों को दूर कर सुरक्षा बहाल करने जुटे हैं। मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता वाला मानवीय युद्धविराम समाप्त यह डिजिटल हमला ऐसे समय में हुआ है जब पूर्वी खेरसॉन क्षेत्र के ओलेशकी शहर में चला 5 दिवसीय दुर्लभ मानवीय संघर्ष विराम 1 नवंबर को समाप्त हुआ। अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से संभव हुए इस युद्धविराम के तहत लगभग 800 नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया और जरूरी सहायता पहुंचाई गई। मेलानिया ट्रंप ने दोनों देशों के सहयोग की सराहना की थी, लेकिन युद्धविराम खत्म होते ही तनाव अब साइबर स्पेस तक फैसल गया है। जेलेंस्की ने की ऊर्जा युद्धविराम की मांग इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों पर युद्ध के असर का हवाला देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से हस्तक्षेप की अपील की है। फॉक्स न्यूज से बातचीत में जेलेंस्की ने कहा कि यदि अमेरिकी नेतृत्व को लगता है कि इस युद्ध से तेल और ऊर्जा की कीमतें प्रभावित हो रही हैं, तो वे दोनों पक्षों के बीच ऊर्जा युद्ध विराम की मांग कर सकते हैं।

स्रोत
Jagran
लेखक: Anshika Agarwal

संबंधित खबरें

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा
अंतरराष्ट्रीय

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा

आज के दिन ही अंतरिक्ष में इंसानों के लगातार रहने की शुरुआत हुई थी. धरती से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में तैरते एक स्टेशन पर पहली बार तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने अपना ठिकाना बनाया था. यह वही स्टेशन है, जहां आज भी इंसान लगातार रह रहे हैं और अंतरिक्ष से जुड़े कई अहम प्रयोग किए जा रहे हैं.

02-11-2026 04:52:28
स्रोत
अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल

अमेरिका में हैलोवीन के जश्न के दौरान कई शहरों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में 24 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 घायल हो गए।अमेरिका के कई शहरों में हैलोवीन वीकेंड पर गोलीबारी।HighLightsहैलोवीन वीकेंड पर...

02-11-2026 04:52:22
स्रोत
रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट
अंतरराष्ट्रीय

रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट

ईरान ने रूस के साथ Su-35 फाइटर जेट डील की पुष्टि की है। उसने कहा है कि Su-35 फाइटर जेट युद्ध से पहले फरवरी में ही डिलीवर होने वाले थे, लेकिन इसमें देरी हुई है। उसने उम्मीद जताई कि जल्द ही ईरान को रूस से Su-35 फाइटर जेट मिलेंगे, जिससे देश की हवाई ताकत में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है।

02-11-2026 04:52:19
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें