जनता की आवाज़
Reporter Login
अंतरराष्ट्रीय

मेडे कॉल, बर्फ की चेतावनी और फिर जानलेवा डाइव... फ्लोरिडा जेट क्रैश के आखिरी पल में क्या हुआ?

02-11-2026 03:10:15

मेडे कॉल, बर्फ की चेतावनी और फिर जानलेवा डाइव... फ्लोरिडा जेट क्रैश के आखिरी पल में क्या हुआ?
फ्लोरिडा में खराब मौसम, गंभीर टर्बुलेंस और विंग्स पर बर्फ जमने के कारण एक लियरजेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। समय कम है? जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में संक्षेप में पढ़ें डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पाम बीच काउंटी के ग्रीनएकर्स इलाके में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। टेक्सस से बहामास जा रहा एक निजी लियरजेट 60 विमान अचानक तेजी से नीचे गिरते हुए एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयानक हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। विमान के जमीन पर टकराने से ठीक पहले कॉकपिट से आए अंतिम शब्द बेहद रूह कंपा देने वाले थे, जिसमें चालक दल ने कहा था कि हमारे पास समय खत्म हो चुका है। अंतिम पलों का खौफनाक डिस्ट्रेस कॉल एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि विमान को आखिरी मिनटों में खराब मौसम, गंभीर टर्बुलेंस और विंग्स पर बर्फ जमने का सामना करना पड़ा था। विमान खतरनाक रफ्तार से अपनी ऊंचाई खो रहा था, जिसके चलते पायलट ने लगातार आपातकालीन संदेश भेजे। शुरुआत में पायलट ने कंट्रोलर्स से कहा कि वे 8000 से 10000 फीट प्रति मिनट की दर से नीचे गिर रहे हैं। कुछ ही पलों में हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए। इसके बाद पायलट ने घबराते हुए संदेश दिया कि विमान ओवरस्पीड स्थिति में है और 20000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे जा रहा है, और वे जमीन से टकराने वाले हैं। वहीं, रिकॉर्डिंग में एक महिला क्रू मेंबर की चीख भी सुनाई दी, जिसने टकराने से ठीक पहले चिल्लाते हुए कहा कि अब उनके पास बिल्कुल समय नहीं बचा है। एटीसी के संपर्क साधने की लगातार कोशिशों के बीच क्रू की तरफ से आखिरी संदेश आया कि वे 22000 फीट नीचे गिर रहे हैं और विमान 60 डिग्री तक झुक चुका है। खराब मौसम और बर्फबारी बनी चुनौती फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, लियरजेट 60 ने टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहामास के नॉर्थ एल्यूथेरा के लिए उड़ान भरी थी। जब विमान पूर्व की ओर 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तब पायलटों ने टर्बुलेंस, बारिश और बर्फ जमने की जानकारी दी और सुरक्षित रहने के लिए 2000 फीट और ऊपर जाने की अनुमति मांगी। हालांकि, ऊंचाई बढ़ाते ही मौसम और ज्यादा बिगड़ गया। नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, उस वक्त इलाके में गरज-चमक के साथ भीषण तूफान और खतरनाक मौसमी परिस्थितियां बनी हुई थीं। अत्यधिक गति से सीधे जमीन की ओर गोता फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और एटीसी रिकॉर्ड के अनुसार, विमान लगभग 41,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा और फिर अचानक तेज ढलान में आ गया। विमान पहले 10000 फीट प्रति मिनट, फिर 20000 फीट और अंत में 30000 से 32000 फीट प्रति मिनट से भी अधिक की खतरनाक दर से नीचे गिरा, जो इस विमान की बनावट और तकनीकी क्षमता की तय सीमाओं से कहीं अधिक था। जमीन की ओर तेजी से बढ़ते हुए विमान ने एक तीखा दाहिना मोड़ लिया। विमान का आखिरी सिग्नल लगभग 8750 फीट की ऊंचाई पर दर्ज किया गया, जिसके बाद वह सीधे जमीन में जा धंसा। वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर सोशल मीडिया पर सामने आए डैश-कैमरा और प्रत्यक्षदर्शियों के वीडियो में हादसे का भयावह दृश्य कैद हुआ है। फुटेज में दिख रहा है कि रिहायशी सड़क पर गाड़ियां चल रही थीं, तभी आसमान से एक विमान सीधे जमीन की ओर नोज-डाइव करते हुए गिरा और जोरदार धमाके के साथ एक बड़े आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे की जगह पर सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया और चारों ओर कंक्रीट व मलबे के टुकड़े बिखर गए, जिनमें भीषण आग लगी हुई थी। आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार उठने लगा और आसपास के स्थानीय निवासी दहशत में बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने सुनाई धमाके की दास्तां हादसे के समय पास के अपार्टमेंट में मौजूद एक मां और उनके बेटे ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा घर हिल गया। खिड़कियां जोर-जोर से खड़कने लगीं और इलाके की बिजली गुल हो गई। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद आसमानी बिजली गिरी है, लेकिन बाहर देखने पर उन्हें लपटें और काला धुआं दिखाई दिया। यह दुर्घटना ग्रीनएकर्स के एक आवासीय इलाके में हुई। यह स्थान मार-ए-लागो से करीब 7 से 8 मील पश्चिम और वेस्ट पाम बीच हवाई अड्डे से करीब 4 मील दक्षिण में स्थित है। गौरतलब है कि इस हादसे से करीब एक घंटा पहले ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप इसी हवाई अड्डे से रवाना हुए थे। फिलहाल अमेरिकी विमानन एजेंसियां एफएए और एनटीएसबी इस बात की विस्तृत जांच कर रही हैं कि किन तकनीकी खामियों या मौसमी कारणों के चलते विमान अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुआ। यह भी पढ़ें- फ्लोरिडा में मिसाइल की तरह सड़क पर गिरा प्लेन और बना आग का गोला, 9 लोगों की मौत; वीडियो में कैद खौफनाक मंजर यह भी पढ़ें- अमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 नाबालिग समेत 12 लोग घायल

स्रोत
Jagran
लेखक: Naveen Kumar

संबंधित खबरें

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा
अंतरराष्ट्रीय

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा

आज के दिन ही अंतरिक्ष में इंसानों के लगातार रहने की शुरुआत हुई थी. धरती से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में तैरते एक स्टेशन पर पहली बार तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने अपना ठिकाना बनाया था. यह वही स्टेशन है, जहां आज भी इंसान लगातार रह रहे हैं और अंतरिक्ष से जुड़े कई अहम प्रयोग किए जा रहे हैं.

02-11-2026 04:52:28
स्रोत
अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल

अमेरिका में हैलोवीन के जश्न के दौरान कई शहरों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में 24 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 घायल हो गए।अमेरिका के कई शहरों में हैलोवीन वीकेंड पर गोलीबारी।HighLightsहैलोवीन वीकेंड पर...

02-11-2026 04:52:22
स्रोत
रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट
अंतरराष्ट्रीय

रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट

ईरान ने रूस के साथ Su-35 फाइटर जेट डील की पुष्टि की है। उसने कहा है कि Su-35 फाइटर जेट युद्ध से पहले फरवरी में ही डिलीवर होने वाले थे, लेकिन इसमें देरी हुई है। उसने उम्मीद जताई कि जल्द ही ईरान को रूस से Su-35 फाइटर जेट मिलेंगे, जिससे देश की हवाई ताकत में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है।

02-11-2026 04:52:19
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें