जनता की आवाज़
Reporter Login
अंतरराष्ट्रीय

Active Chilled Beams: छत पर लगेंगे ठंडे पानी के पाइप और घर रहेगा 24 डिग्री पर चिल्ड, 50% बिजली बचाएगी सिंगापुर की कूलिंग तकनीक

02-11-2026 03:10:23

Active Chilled Beams: छत पर लगेंगे ठंडे पानी के पाइप और घर रहेगा 24 डिग्री पर चिल्ड, 50% बिजली बचाएगी सिंगापुर की कूलिंग तकनीक
सिंगापुर को हमेशा से एयर-कंडीशन्ड नेशन कहा जाता रहा है। इसकी वजह सिंगापुर का साल भर रहने वाला 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तापमान और भारी उमस है। इसकी वजह से यहां 99% घरों में AC का इस्तेमाल होता है। इसकी वजह से इमारतों में जो बिजली खपती है उसका 40 से 60% हिस्सा सिर्फ कूलिंग में चला जाता है। इन एयर कंडीशनर्स का एक नुकसान और है कि ये सब मिलकर शहरों को और भी ज्यादा तपा देते हैं। इन तमाम समस्याओं से निपटने के लिए सिंगापुर ने एक बेहद काम की तकनीक पेश की है, जिसे एक्टिव चिल्ड बीम्स कहा जा रहा है। इसमें घर खास ठंडे पानी के पाइपों के जरिए चिल्ड रह सकते हैं और AC के मुकाबले ये तकनीक 30% से ज्यादा बिजली भी बचाती है। क्या है एक्टिव चिल्ड बीम्स तकनीक? सिंगापुर में एक्टिव चिल्ड बीम्स तकनीक को पाया लेबार ग्रीन इमारत में अपनाया गया है। इसमें इमारत की छत पर खास तरह के पैनल लगाए जाते हैं, जिनमें ठंडे पानी के पाइप मौजूद होते हैं। जब इमारत की छत से हवा के झोंके गुजरते हैं, तो कमरों की हवा ऊपर उठकर इन ठंडी कॉइल्स से टकराती है और तेजी से ठंडी होकर नीचे फैल जाती है। यह सिस्टम न सिर्फ बिजली बचाता है बल्कि पारंपरिक एयर कंडीशनर की तरह शहर को तपाता भी नहीं है। इस तकनीक का एक फायदा यह भी है कि इसमें किसी तरह का शोर नहीं होता और इसकी मदद से कमरों का तापमान 24 डिग्री पर स्थिर बना रह सकता है। कैसे काम करती है तकनीक? यह कूलिंग तकनीक पूरी तरह से हवा के बहाव पर निर्भर करती है। अब क्योंकि हवा ठंडी होने पर भारी हो जाती है और नीचे की ओर बैठती है इसलिए छतों पर लगी ठंडी कॉइल्स से जब हवा के झोंके टकराते हैं, तो वह ठंडे होकर इमारत की गर्मी दूर कर देते हैं। इसके बाद जैसे-जैसे हवा गर्म होती है वह फिर ऊपर उठती है और कॉइल्स से टकराकर ठंडी होती है और वापस नीचे बैठ जाती है। इससे इमारतों को बिना ज्यादा बिजली खर्च किए स्थिर तापमान मिल पाता है। इसके अलावा इस तकनीक में 14 से 18 डिग्री ठंडे पानी वाले पैनल इंसानों और बाकी सामान से निकलने वाल गर्मी को भी बखूबी सोख लेते हैं। नई तकनीक में क्या है चुनौती? ​ रिपोर्ट्स के अनुसार, भले सरकारी आंकड़ें कहते हैं कि इस तकनीक को बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने से 48% तक बिजली बचाई जा सकती है लेकिन इस तकनीक को अपनाए जाने की शुरुआती लागत काफी ज्यादा है। हालांकि, बिजली बिल घटने से कुछ सालों में इसकी भरपाई हो जाती है। आज सिंगापुर में कई पब्लिक और निजी इमारतों में इसे अपनाया जा रहा है। भविष्य में इस तकनीक के ज्यादा पॉपुलर होने की संभावनाएं हैं। एक्सपर्ट्स का मत है कि लोग बेहद ठंडे कमरों की जगह पर आरामदायक तापमान वाले घर में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। लेखक के बारे में भव्य भारद्वाज भव्य भारद्वाज, टेक और गैजेट्स की दुनिया के एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हुए हैं। पिछले 11 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भव्य ने टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के बदलते परिदृश्य को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। इन्होंने जी न्यूज (DNA), इंडिया न्यूज, यूसी न्यूज, ओपो इंडिया और बाइटडांस (टिकटॉक) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहते हुए टेक्‍नोलॉजी को हिंदी भाषा में आम यूजर्स तक पहुंचाया है। इन्‍होंने Google और WhatsApp (Meta) जैसी ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए काम करते हुए तकनीकी बारीकियों और यूजर्स को लेकर अपनी समझ को बेहतर क‍िया है। एक टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भव्य की विशेषज्ञता नए गैजेट्स के रिव्यूज, लॉन्च इवेंट्स और एआई (AI) की दुनिया में हो रहे बदलावों पर है। भव्य AI के बारे में पढ़ने-समझने के साथ उसका इस्तेमाल करके लोगों तक उनके काम की चीजों को पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। साथ ही उनकी पैनी नजर न सिर्फ लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर रहती है, बल्कि वह ऑडियो डिवाइसेस और वियरेबल्स को भी गहराई से परखते हैं। भव्य का हुनर जटिल तकनीकी जानकारियों को आसान और बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे आम पाठक भी नई तकनीक को आसानी से समझ सकें। भव्य अलग-अलग टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करते हुए लोगों तक आसान भाषा में काम में आने वाले टिप्स और ट्रिक्स पहुंचाने में भी महारत रखते हैं। भव्य भारद्वाज ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास मीडिया और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक किया है। उन्‍होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें तकनीकी खबरों को तथ्यात्मक और रचनात्मक तरीके से पेश करने की मजबूती देती है। वह टेक्नोलॉजी को सिर्फ स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर नहीं आंकते, बल्कि इस नजरिए से देखते हैं कि एक यूजर को उसके साथ कैसा अनुभव मिलेगा। वह मानते हैं कि टेक्नोलॉजी का असली मकसद जीवन को सरल बनाना है और यही सोच उनकी टेक्नोलॉजी को बयान करने के तरीके में भी झलकती है। ... और पढ़ें

स्रोत
Navbharat Times
लेखक: Bhavy Bhardwaj

संबंधित खबरें

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा
अंतरराष्ट्रीय

जब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहने पहला दल पहुंचा

आज के दिन ही अंतरिक्ष में इंसानों के लगातार रहने की शुरुआत हुई थी. धरती से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में तैरते एक स्टेशन पर पहली बार तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने अपना ठिकाना बनाया था. यह वही स्टेशन है, जहां आज भी इंसान लगातार रह रहे हैं और अंतरिक्ष से जुड़े कई अहम प्रयोग किए जा रहे हैं.

02-11-2026 04:52:28
स्रोत
अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में गोलीबारी, 24 से ज्यादा लोगों की मौत; 100 घायल

अमेरिका में हैलोवीन के जश्न के दौरान कई शहरों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में 24 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 घायल हो गए।अमेरिका के कई शहरों में हैलोवीन वीकेंड पर गोलीबारी।HighLightsहैलोवीन वीकेंड पर...

02-11-2026 04:52:22
स्रोत
रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट
अंतरराष्ट्रीय

रूसी Su-35 फाइटर जेट से लैस होगा ईरान, बोला- डील पक्की, डिलीवरी को लेकर दिया अपडेट

ईरान ने रूस के साथ Su-35 फाइटर जेट डील की पुष्टि की है। उसने कहा है कि Su-35 फाइटर जेट युद्ध से पहले फरवरी में ही डिलीवर होने वाले थे, लेकिन इसमें देरी हुई है। उसने उम्मीद जताई कि जल्द ही ईरान को रूस से Su-35 फाइटर जेट मिलेंगे, जिससे देश की हवाई ताकत में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है।

02-11-2026 04:52:19
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें